पालिका में खरीदी जा रही एलईडी लाइटों का नमूना फेल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा जिस शर्त पर पथ प्रकाश के लिए 45-50 वॉट की एलईडी लाइट खरीदने का टैण्डर स्वीकृत किया गया, उस शर्त को पूरा करने के लिए ठेकेदार फर्म द्वारा किया गया गोलमाल लोक निर्माण विभाग लखनऊ की जांच में खुलकर सामने आ गया है। जिस एलईडी लाइट को 132.50 ल्यूमिनर प्रति वॉट बताकर पालिका को आपूर्ति करने के लिए ठेकेदार फर्म हरी झंडी का इंतजार कर रही है, उस लाइट की ल्यूमिनर क्षमता जांच में मात्र 122.93 प्रति वॉट पाई गई है। इसके साथ ही एलईडी लाइट को आपूर्तिकर्ता ने जिस कम्पनी का बताया है, वो लाइट उस कम्पनी के मानकों की भी नहीं पाई गई है और न ही वो गुणवत्ता उसमें मिली है। इससे साफ जाहिर है कि लोकल लाइट को कम्पनी की लाइट बताकर पालिका को आपूर्ति करने का घपला ठेकेदार फर्म करने जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब पालिका प्रशासन ठेकेदार फर्म का टैण्डर निरस्त करने के साथ ही दूसरी कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा दीपावली के अवसर पर शहरी के सीमा विस्तारित क्षेत्र के साथ ही सभी 55 वार्डों में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए नई लाइट खरीदने के लिए तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए पथ प्रकाश विभाग ने तीन हजार नई लाइटों की खरीद के लिए 1 करोड़ 74 लाख 87 हजार 600 रुपये का एस्टीमेट बनाकर 29 जनवरी 2024 को 45-50 वॉट की एलईडी लाइट खरीदने के लिए टैण्डर आमंत्रित किये गये थे। इसमें पालिका ने शर्त लगाई थी कि 130 ल्यूमिनर प्रति वॉट की विशेषता वाली एलईडी लाइट की ही आपूर्ति स्वीकार्य होगी। इसके लिए जैम पोर्टल पर आमंत्रित निविदाओं को 31 जुलाई को खोला गया था। इसमें 11 कंपनियों ने अपनी निविदा दी थी। इनमें से केवल चार फर्मों के द्वारा ही निविदा की शर्तों के अनुरूप पालिका के पथ प्रकाश विभाग को सैम्पल के लिए एक एक 45 वॉट क्षमता की एलईडी लाइट उपलब्ध कराई थी। आरके एण्टर प्राइजेज थानाभवन शामली ने हेलोनिक्स मेक और उर्वशी एण्टर प्राइजेज आगरा, निर्मल एसोसिएशन गाजियाबाद और एसएस एण्टर प्राइजेज नई मंडी मुजफ्फरनगर ने सूर्या मेक के सैम्पल दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

पथ प्रकाश विभाग ने प्राइवेट कंपनी से ही करा ली जांच, हुआ फर्जीवाडा

पालिका के पथ प्रकाश की ओर से इन चारों सैम्पल में से सूर्या मेक और हेलोनिक्स मेक के एक एक सैम्पल लाइट की ल्यूमिनर क्षमता की परख कराने के लिए प्राइवेट स्तर पर अल्फा टेस्ट हाउस प्रा. लि. पीरागढ़ी नई दिल्ली से जांच कराई गई। पालिका को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें जांचकर्ता कंपनी ने दावा किया था कि सूर्या मेक की 45 वॉट एलईडी लाइट का ल्यूमिनर 132.50 प्रति वॉट और हेलोनिक्स मेक लाइट का ल्यूमिनर 127.8 प्रति वॉट पाया गया। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर सूर्या मेक लाइट की आपूर्ति देने वाली तीन फर्मों की निविदा को रेस्पोन्सिव पाये जाने पर ईओ के समक्ष इनकी वित्तीय निविदा को खोला गया। इसमें विभागीय एसएस एण्टरप्राइजेज नई मंडी द्वारा एस्टीमेट से 41.87 प्रतिशत बिलो पर निविदा दिये जाने के कारण उसको स्वीकृत किया गया। ठेकेदार फर्म द्वारा प्रति लाइट 3400 रुपये की दर से 1 करोड़ 2 लाख रुपये में 45 वॉट की 3 हजार एलईडी सूर्या मेक लाइट आपूर्ति करने की तैयारी भी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, अधिकारी बोले शाशन की गाइड लाइन के अनुसार क़ुरबानी करे

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भाजपा सभासद ने की शिकायत

सात अक्टूबर को आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव संख्या 358 के तहत इस निविदा की स्वीकृति पर बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त करने के लिए सदन में रखा गया और यह पारित भी हो गया। इसके बाद पथ प्रकाश विभाग ने ठेकेदार फर्म को अनुबंध जारी कर आपूर्ति लेने की तैयारी प्रारम्भ कर दी, लेकिन इसके बाद भाजपा नेता सभासद देवेश कौशिक के द्वारा सूर्या मेक लाइट की ल्यूमिनर क्षमता कम बताने के साथ ही इसमें अन्य अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत कर जांच की मांग की गई।

ईओ प्रज्ञा सिंह ने एग्रीमेंट रोक जांच को सैम्पल लखनऊ भेजा, हुआ पर्दाफाश

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शिकायत होने के बाद फर्म को अनुबंध जारी करने पर रोक लगा दी और फर्म द्वारा दिये गये सूर्या मेक लाइट के सैम्पल की जांच प्राइवेट फर्म से कराये जाने को भी नियमों के विपरीत मानते हुए इसकी जांच कराने का निर्णय लिया। ईओ के द्वारा सूर्या मेक लाइट का सैम्पल 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग विद्युत/यांत्रिक वर्ग लखनऊ को भेजकर जांच रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया। लोनिवि विद्युत/यांत्रिक वर्ग लखनऊ के मुख्य अभियंता यूके सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट ईओ को प्रेषित कर दी है। इसमें लाइट आपूर्तिकर्ता कम्पनी के द्वारा किये जा रहे गोलमाल के साथ ही प्राइवेट कंपनी से कराई गई जांच का भी पर्दाफाश कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पालिका के द्वारा जांच के लिए उपलब्ध कराये गये सूर्या मेक 45 वॉट एलईडी लाइट मॉडल नम्बर एसएलई यूएल 45वॉट आईपी66 एनजीएन के सैम्पल पर कंपनी का लोगो अलग से लगाये गये स्टीकर पर अंकित है, जबकि ये एलईडी लाइट के फिटिंग पर एनग्रेबड होता है, लाइट का मॉडल नम्बर भी स्टीकर पर अंकित है। इसमें कहा गया है कि विद्युत सामग्री के अनुमोदन के लिए यूपी लोनिवि में विभिन्न फर्म को एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब की टेस्ट रिपोर्ट उलब्ध कराई जाती है और इसी लैब टेस्टिंग पर फर्मों के उत्पादों का वर्गीकरण किया जाता है। सूर्या मेक 45 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट का ल्यूमिनर 122.93 आईएम प्रति वॉट है और यह लाइट यूपी लोनिवि में ट्रिपल ए श्रेणी में अनुमोदित है। इस उत्पाद की वैद्यता 31 जुलाई 2025 तक है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में तोड़ दिया छठ मैया का मंदिर, हंगामा और नारेबाजी

ईओ ने पथ प्रकाश प्रभारी से मांगी आख्या, झूठ परोसने वाली फर्म पर होगी कार्यवाही

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट लखनऊ से प्राप्त हुई है। इसमें सूर्या मेक लाइट के सैम्पल में कई खामियां बताई गई हैं। उसका ल्यूमिनर भी निर्धारित शर्त के अनुरूप नहीं पाया गया है। हमने पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह से शासनादेश, टैण्डर की शर्तों और लोनिवि लखनऊ से प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के सम्बंध में प्रस्तावित स्वीकृत निविदा को लेकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसमें यदि शर्तों ओर शासनादेश का ठेकेदार फर्म के द्वारा उल्लंघन पाया जाना सि( होता है तो कार्यवाही के लिए चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजी जायेगी।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में तोड़ दिया छठ मैया का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर ना फैलाये भ्रमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, अधिकारी बोले शाशन की गाइड लाइन के अनुसार क़ुरबानी करेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शहर में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ शनिवार से शुरू होगा बड़ा अभियानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »