संगीत सोम बोले-वक्फ वाले आतंकवादी, शिव उपासना करें तो मुस्लिमों को महाकुंभ में एंट्री

मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे तो यहां का सियासी माहौल गरमाया नजर आया। संगीत सोम ने कहा कि मुस्लिमों को महाकुंभ में जाने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां पर पहले मुसलमानों को गंगा में डुबकी लगाकर शिव की उपासना करनी होगी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुगल शासन का आखिरी बादशाह बताते हुए तंज कसा तो पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के यूपी में भ्रष्टाचार वाले बयान को गलत बताते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार करने वालों का पूरा इंतजाम होता है। वक्फ मामले में उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में वक्फ की कोई संपत्ति नहीं है, यहां जो कुछ है, वो सनातन का है। वक्फ तो गरीबों का हक मारने वाले आतंकवादियों का एक संगठन है।

सरधना विधानसभ सीट से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम शनिवार को अयोध्या राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ गद्दारों के कारण सनातन धर्म के लोगों को भगवान राम के मंदिर के लिए 500 साल तक इंतजार करना पड़ा। इस लंबे इंतजार के बाद एक साल पहले आज के दिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज उसी के उपलक्ष में सनातनी लोगों ने यहां पर पहली वर्षगांठ के लिए भव्य कार्यक्रम किया गया है। पूरे देश के साथ दुनियाभर में सनातन धर्म के लोगों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान में हर चीज सनातन की धरोहर, वक्फ की भूमि पाकिस्तान में होगी

इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो भी कहा वो बिल्कुल सही कहा है, यह संगठन भू माफियाओं और गुंडों का एक गिरोह बना हुआ है। ये पूरी तरह से समाज के खिलाफ आतंक है। ये आतंकवादियों को संगठन है और इन लोगों ने गरीबों के अधिकार की भूमि को कब्जाया हुआ है। इनके घरों और जमीनों को कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ की यदि कहीं जमीन है तो वो पाकिस्तान में है, हिन्दुस्तान में वक्फ की कोई भी संपत्ति नहीं है। हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के मामले में उठ रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में अनेक क्षेत्रीय भाषाओं का प्रचलन है और सम्मान भी है, लेकिन हिन्दी हमारी मातृ भाषा है और राष्ट्रीय भाषा के रूप में इसको ही लागू किया जाना चाहिए। महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर छिड़ी सियासी बहस के सवाल पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज में मुसलमानों को जाने के लिए सशर्त मंजूरी दी जानी चाहिए। स्टॉल या दुकान लगाने से पहले उनको वहां पर गंगा जी में स्नान कर शिव की उपासना करने चाहिए और इसके बाद उनको अनुमजि दी जाये।

रालोद विधायक का किला अक्रांताओं ने छीना, मुक्त करायेगी सरकार

पूर्व विधायक संगीत सोम ने शामली जनपद के रालोद विधायक अशरफ अली के किले को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि पूर्व में कुछ आक्रांताओं ने भारत वर्ष में हमले करते हुए गरीबों किसानों की जमीन और राजा महाराजाओं के किलों को कब्जाने के साथ ही मन्दिरों को तोड़ने का काम किया था, इससे किसी को इंकार नहीं है। ऐसे में समाज ने जो सवाल जलालाबाद के उस ऐतिहासिक किले के लिए उठाये हैं, उसके बाद पुलिस और प्रशासन के साथ ही एएसआई के द्वारा उसकी जांच की जानी आवश्यक है और जांच के बाद ये किला उनके अधिकार में दिया जाना चाहिए, जिनका यह वास्तव में रहा है। अब देश में इस तरह से कब्जाई हुई भूमि या किले किसी के बाप की बपौती नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत जलालाबाद का किला राजपूत समाज से छीनकर कब्जाया हुआ है और यह कब्जाई हुई संपत्ति मुक्त होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

सरकार के काम से सनातनी खुश, पूरी हो रही हर आदमी की आस्था

संभल के साथ ही देश और प्रदेश में कई स्थानों पर पुराने मंदिर मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस भारत में जब अक्रांताओं के आने का दौर शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले सनातन संस्कृति, सभ्यता और मन्दिरों पर ही हमला किया। लेकिन सनातन एक ऐसा धर्म है, जो दुनिया में कभी भी खत्म नहीं हो सकता और ये दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है, इन लोगों ने इस धर्म को खत्म करने का प्रयास किया था। इसी कड़ी में भारत में कई मन्दिरों को तोड़ा गया और उनको दबाया गया, लेकिन मैं दावा करता हूं कि जो उस दौर में दबाया गया, वो मन्दिर आज एक-एक कर जमीन से बाहर निकाला जायेगा और सरकार के काम को लेकर एक एक सनातनी आज पूरी तरह से आस्था के आगोश में मस्त होकर झूम रहा है और सीना ठोंककर कह रहा है कि मेरी जो भी आस्था थी, वो आज पूर्ण हो रही है और उस पर काम किया जा रहा है। हर आदमी सरकार के इस काम से खुश है। उन्होंने रालोद के साथ गठबंधन के बाद भाजपा को लाभ और नुकसान के सवाल को टालते हुए कहा कि आज सनातन की जीत का जश्न का समय है और यात्रा में वो आये हैं, ऐसे में पार्टी या राजनीतिक बात नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

अखिलेश पर किया जमकर कटाक्ष, संजीव बालियान के बयान को बताया गलत

इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वो मुगल शासन के आखिरी बादशाह थे, अब वो दोबारा कभी भी बादशाह नहीं बन पायेंगे। उनके पिता ने ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा करने गये सनातन धर्म के लोगों पर गोलियां चलवाई थी। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, लेकिन बाबर की औलाद अब यहां पर दोबारा से सत्ता में आने वाली नहीं हैं। संगीत सोम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री के यूपी में भ्रष्टाचार फैलने के बयान को लेकर कहा कि यूपी में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर जीरो टोलरेंस से काम कर रहे हैं और यदि कोई फिर भी भ्रष्टाचार करता है तो उसका भरपूर इंतजाम होगा।

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग पर जिले में चार महीनों में वाहनों से वसूला 9 लाख का जुर्मानाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »