अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

मुजफ्फरनगर। मिट्टी का अवैध खनन किये जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम जानसठ ने पूरी टीम के साथ क्षेत्र के गांव में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और दो अन्य वाहनों को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यहां पर अवैध खनन करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं पकड़ा गया। बताया गया कि टीम के पहुंचने के साथ ही लोग यहां से वाहनों को छोड़कर भाग गये थे।

जनपद में अवैध मिट्टी खनन को लेकर अनेक बार शिकायत होती रही हैं। कई बार इसको लेकर विवाद भी सामने आया और लोगों ने प्रदर्शन भी किया। इसी को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा लगातार कार्यवाही कराई जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार को ग्राम सम्भलहेडा, वलीपुरा मुझेड़ा में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के उपरांत उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह एवं सम्भलहेडा चौकी इंचार्ज आनन्द कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्राम वलीपुरा मुझेड़ा में एक जेसीबी तथा दो नीले रंग के ट्रैक्टर जिनमें सोनालिका 745 एवं स्वराज 744 मिले, जिनकी ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी और इन पर कोई भी वाहन पंजीकरण नम्बर नहीं पाया गया। ये वाहन पूरी तरह से मिट्टी खनन में प्रयोग करते हुए पाये गये, जिसकी कोई परमिशन नहीं पायी गयी। उक्त वाहनों को सम्भलहेड़ा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम जानसठ ने बताया कि अन्य लोग भाग गये थे। खेत से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। जेसीबी को खेत में ही सील किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के समक्ष पेश होगा प्रोजेक्ट मोती झील

इसके साथ ही बुधवार की सुबह उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार द्वारा प्रातः काल में नगर पंचायत का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत जानसठ में कुल ठेका कर्मी-45, संविदा कर्मी 23, स्थायी कर्मी 2 में से कुल 04 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों के स्पष्टीकरण जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उपस्थित सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में वार्ता की गयी, जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा पीएफ प्रति माह नहीं आने की शिकायत पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी जानसठ को ठेका कंपनियों की जाँच कर कार्मिकों के देय को प्रतिमाह जमा कराया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित नागरिकों से सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो नागरिकों द्वारा सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय दो सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाने पर सफाई नायक को समय से शौचालय खुलवाने के सख्त निर्देश दिए गए। नागरिकों द्वारा एसडीएम से अतिक्रमण की शिकायत करने पर अधिशासी अधिकारी जानसठ को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्रीय नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह, नगर पंचायत जानसठ के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग,

Read More »