एम.जी. पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर सेमिनार

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भविष्य में शिक्षा और रोजगार के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी भविष्य में नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए पेश आने वाली चुनौतियों के साथ शिक्षण कार्य बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल सेमिनार का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य वक्ता के रूप में यूपीईएस देहरादून से जुड़ी करियर कोच श्रीमती तन्वी ढींगरा ने विद्यार्थियों और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भविष्य में करियर और कौशल विकास के लिए बेहतर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने करियर कोच श्रीमती तन्वी ढींगरा कर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया।

सेमिनार में करियर कोच श्रीमती तन्वी ढींगरा द्वारा कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं और स्कूल के शिक्षकों के लिए करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करते हुए भविष्य की चुनौतियों और उनसे निकलकर सफलता के मार्ग पर चलने के लिए विभिन्न प्रकार के करियर विकल्पों की जानकारी मुहैया कराई साथ ही उन्होंने रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए कौशल विकास पर भी जोर दिया। उनके द्वारा शिक्षकों को भविष्य में नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए उनके प्रशिक्षण और शिक्षण में क्या सुधार किया जाये, इस पर स्पष्ट विचार प्रस्तुत कर प्रशिक्षित किया गया। करियर की प्लानिंग और रोज़गार पाने के लिए ज़रूरी विषय सामने रखते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के सवालों के उत्तर भी दिए।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा कल इसी बात पर निर्भर करता है कि हम भविष्य को लेकर आज कितना चिंतन और मंथन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार में करियर पथ चुनने, शैक्षणिक पाठ्यक्रम चुनने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिलता है। इस आयोजन का उद्देश्य भी यही रहा कि विद्यार्थियों को एक अच्छा भविष्य बनाने के लिए शिक्षा और रोजगार के बेहतर विकल्प चुनने को जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनका कौशल विकास करने में मदद प्रदान की जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का भरपूर योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व की रक्षा और जनकल्याण का संघर्ष, यही हमारा उद्देश्यः ललित मोहन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में बड़े सेक्स रैकेट का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »