एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनाव प्रबंधन पर हुआ सेमिनार

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं को अवसाद से मुक्त रखने और स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए विद्यालय प्रांगण में तनाव प्रबंधन विषय को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया, इसमें विशेषज्ञ द्वारा तनाव से बचने और इसके प्रबंधन के लिए अनेक सुझाव देकर सभी का मार्गदर्शन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तनाव से बचाने और मानसिक रूप से मजबूती के लिए उनका मार्गदर्शन करने हेतु तनाव प्रबंधन सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से एप्रिसिटी हेवन की संस्थापक एवं विख्यात मनोवैज्ञानिक सुश्री सैजल बंसल जी ने आंतरिक और बाहरी तनाव से निपटने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि तनाव हमारे विचारों और हमारी वास्तविकता को अचानक ही प्रभावित करने लगता है, यह तनाव हमें किसी भी रूप से, किसी भी व्यक्ति से या किसी भी कार्य से मिल सकता है। हम अक्सर ही इस तनाव को अनदेखा करते हैं, जबकि हमें तनाव को पहचान कर उससे निपटने के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रयास करने चाहिए। इसमें सबसे पहले उन्होंने मानसिक स्थिति पर नियंत्रण करना सिखाया, इसके साथ ही तनाव के स्तर को कम करने और मानसिक शक्ति पाने के लिए उन्होंने अनेक सुझाव और तकनीक बताई, जो मनोस्थिति को मजबूत बनाने में सहायक साबित होती हैं। उन्होंने अवसाद के दौरान अपने विचारों, भावनाओं पर नियंत्रण करने का तरीका भी बताया। उन्होंने बताया कि व्यवहार में अचानक बदलाव आये शरीर थकने लगे तो समझो की तनाव हमें घेरने लगा है, इससे पहले कि यह हावी हो जाये, इसको पराजित करने के लिए सकारात्मक चीजों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए। सकारात्मक विचार ही इसका उपचार हैं।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों का पेशा अत्याधिक कार्य का दबाव, बेहतर प्रदर्शन और नित्य नये हो रहे बदलाव में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाने से जुड़ा है, ऐसे में हम कहीं न कहीं किसी भी रूप में तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं। शिक्षकों को कक्षाओं में बेहतर और सकारात्मक प्रदर्शन देने के लिए समय समय पर तनाव प्रबंधन जैसे सेमीनार कराने का उद्देश्य यही है कि हम उनको मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकें। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में मनोवैज्ञानिक सुश्री सेजल बंसल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। सेमीनार में विद्यालय परिवार और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  6 ENCOUNTER-सहारनपुर रेंज में अपराधियों के लिए काल बनी खाकी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौतजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »