शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा महापुण्यः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया गया चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर गुरूवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान शिव भक्तों की सेवा का कार्य महापुण्य है। ऐसे में उनको दवाई और उपचार सेवा उपलब्ध कराना सबसे बेहतर है, क्योंकि उनके भोजन, चाय और नाश्ते तथा फलाहार के लिए तो अनेकानेक सेवा होती हैं, लेकिन इस यात्रा में उनको सबसे ज्यादा आवश्यकता दवाईयों की, उपचार की भी होती है। वैश्य सभा पिछले तीन दशकों से यह सेवा देकर समाज की ओर से सबसे बड़े पुण्य का कार्य कर रही है, जिसके लिए पूरा समाज ही साधुवाद का पात्र है।

वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक साल शिव चौक पर कांवड़ियों की सेवा के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों को इस शिविर में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के द्वारा सेवा प्रदान करते हुए उपचार के साथ ही उनको निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। चार दिन पूर्व वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल की अगुवाई में शिव चौक पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया था। यहां पर कांवड़ियों को हर प्रकार की दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा कर्मियों ने उपचार सुविधा भी प्रदान की।

यहां पर प्रतिदिन वैश्य सभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपनी सेवा दी और धर्म लाभ कमाया। गुरूवार को इस चार दिवसीय शिविर का विराम देते हुए समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रूप में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल और भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ, भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, महिका गुप्ता मौजूद रहे। वैश्य सभा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिविर में सफाई व्यवस्था में सहयोग करने पर पालिका के सफाई नायक विशाल कुमार और उनकी टीम, चिकित्सा दल के सदस्यों, भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, जनार्धन स्वरूप गर्ग, अजय कुमार सिंघल, योगेश भगत, राकेश कंसल, शोभित गुप्ता, रजत गोयल, सौरभ मित्तल, ममता अग्रवाल, रेणू गर्ग, दिनेश बंसल, एसपी मित्तल, सुनील तायल, संजय कुमार गुप्ता, सुरेश गोयल, विपिनि गुप्ता, शिवकुमार सिंघल, संजीव गोयल, रामपाल सिंह, इंजी. अशोक अग्रवाल, शलभ गुप्ता, डा. रजत जिन्दल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फहराया तिरंगा

जन्मदिन पर शिविर में कृष्ण गोपाल मित्तल को मिली सभी की बधाईयां

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल का गुरूवार को जन्मदिवस भी होने के कारण शिव चौक पर सभा के चिकित्सा शिविर समापन समारोह में सभी अतिथियों और आगंतुकों ने उनको बधाई और सुख समृ(ि तथा स्वस्थ जीवन के लिए आशीष भी दिया। इसके लिए कृष्णगोपाल मित्तल ने सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वैश्य सभा का लगातार प्रयास है कि जरूरतमंदों और कांवड़ जैसे आयोजन में समाज की ओर से सेवा कार्यों को अधिक से अधिक किया जाये। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  बाइक सवार बदमाशों ने युवती से की लूटपाट, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »