MUZAFFARNAGAR-तंबाकू देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या

मुजफ्फरनगर। शराब के नशे में दुकान पर आये युवकों की दुकानदार से तंबाकू देने से इंकार करने पर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। युवकों ने दुकानदार को दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पीटते हुए इन युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक ने दुकानदार के सीने में भाला घौंप दिया और वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मरणासन्न छोड़कर आरोपी भाग गये। परिजन घायल को अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और चिकित्सक ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। इस हत्या से गांव में तनाव व्याप्त होने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हमलाव तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली के गांव कुरथल में 50 वर्षीय राजवीर कश्यप दुकान करता था। शनिवार देर रात्रि करीब 11 बजे तंबाकू आदि लेने आए तीन युवकों ने राजवीर कश्यप की भाला घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। दुकानदार की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी गांव से फरार हो चुके हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि दुकानदार से हत्यारोपियों का तंबाकू मांगने को लेकर विवाद हुआ। दुकानदार ने नशे की हालत में उनको तंबाकू देने से इंकार कर दिया तो तीनों युवकों ने उसकी पिटाई की और फिर भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गांव कुरथल में दुकानदार राजबीर कश्यप शनिवार रात अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। गांव के दो-तीन युवक उसके पास आए और तंबाकू मांगने लगे। तंबाकू लेने के बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने घर गया और भाला लेकर आया। इसके बाद राजबीर कश्यप को भाला घोंप दिया और भाग गया। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात राजबीर की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर कुरथल गांव के ही रहने वाले तीन भाइयों टिल्लू, दीपक और मंगू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वो अभी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालयजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »