भाभी का ननद से हुआ झगड़ा, परिजनों को बुलाकर करा दी पिटाई

मुजफ्फरनगर। प्रेम विवाह रचाने वाली पुत्रवधु पर उससे ससुर ने अपनी ननद के साथ कहासुनी होने पर परिजनों को बुलाकर हमला कराते हुए गंभीर रूप से चोटिल करने के आरोप लगाये हैं। ससुर ने पुत्रवधु और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर गंभीर धाराओं में पुत्रवधु सहित उसके माता पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ककरौली निवासी शकील पुत्र हफीज ने थाना ककरौली में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसके पुत्र सालिम उर्फ सलीम ने करीब दो माह पूर्व मौहल्ले में ही रहने वाली सलीम की पुत्री सानिया के साथ अपनी मर्जी से शादी की। यह शादी बिना किसी लेनदेन के हुई। आरोप है कि सानिया, उसकी माता सितारा और पिता सलीम पुत्र रशीद झगड़ालू तथा बदतमीज किस्म के हैं। उनका उठना बैठना भी मौहल्ले के ही कौशर पुत्र बाबू के पास है, जोकि खुद एक आपराधिक छवि का व्यक्ति है और उसके खिलाफ संगीन जुर्म में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

शकील का आरोप है कि उसके समधी सलीम ने अपनी तीन बेटियों की शादी भी गैर बिरादरी में कर रखी है और बेटियों के सहारे अपने रिश्तेदारों को परेशान कर उनसे धन ऐंठता रहता है। शादी के बाद सानिया ने भी उनके घर आने के बाद परिवार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। 21 अपै्रल को जब वो काम से बाहर था तो सानिया ने उसकी बेटी सबीना के साथ गाली गलौच शुरू कर दी थी। विरोध किया तो सानिया ने मौहल्ले में रह रहे अपने पिता सलीम, मां सितारा, भाई नसीम और कौशर को उनके घर बुला लिया तथा सभी ने उसकी बेटी पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इसमें सबीना के दांत टूट गये और चोट पहुंची। शोर शराबा होने पर नानू पुत्र बाबू सहित अन्य लोगों ने सबीना को बचाया। इस हमले की शिकायत लेकर सबीना की मां रूखसाना थाना ककरौली पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद अब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 325, 452, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़े

खेत से पेड़ काटने को लेकर विवाद में किसान की पिटाई

मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर क्षेत्र में अपने खेतों की मेंढ पर खड़े पेड़ों को कटवाने को लेकर हुए विवाद में किसान पर हमला कर उसको घायल कर दिया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना मन्सूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा इस्लामाबाद निवासी दिनेश पुत्र हरीराम ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 मई को वो अपने खेत की मेंढ पर खड़े पोपुलर के पेड़ कटवा रहा था। उसके खेत की मेंढ रोशनलाल पुत्र शोभाराम के खेत से मिलती हुई है। आरोप है कि पेड़ कटवाने के दौरान रोशनलाल अपने दो पुत्रों विवेक और सन्नी के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके पास और और पेड़ कटवाने को लेकर अभद्रता करने लगा। दिनेश ने जब कहा कि ये पेड़ उसके लगाये गये हैं और वो अपने पेड़ कटवा रहा है, तो तीनों पिता पुत्रों ने दिनेश पर हमला कर उसकी पिटाई कर डाली। शोरगुल होने पर दूसरे किसान व ग्रामीण मौके पर आ गये, तो हमलावर धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने रोशनलाल और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 352, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  फरवरी में बड़ा आंदोलन करने लखनऊ में जुटेगा किसानः राजेश चौहान

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »