स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा…4.5 करोड़ जमा कराए

कानपुर-  स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी और एसजीएसटी ने छापा मारा, जिसके बाद 4.5 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। अफसरों ने कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। सेंट्रल जीएसटी सीजीएसटी के अफसरों ने स्क्रैप कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। 10 दिन तक रेकी के बाद कार्रवाई की गई। कारोबारियों से दो करोड़ 35 लाख रुपये जमा कराए गए। जांच में पता चला कि कारोबारी बिना इनवाइस काटे ही बड़े पैमाने पर माल की निकासी कर रहे थे। जिन इनवाइस को काटा जा रहा था, उसका इस्तेमाल भी कई बार हो रहा था। अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने कावड़ शिविर में सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *