सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही महिला की हत्या

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कांधला कैराना मार्ग पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना से कांधला आ रही थी। इसी बीच आरोप है की पति की पूर्व पत्नी के परिजनों ने दंपति का घेराव कर लिया और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। वहां से जैसे तैसे पति अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर महिला को मृत अवस्था में पाया। आरोप है कि मृतका के पति की पूर्व पत्नी के परिजनों ने महिला की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

दरअसल मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा का है। जहां पर बाइक सवार दंपत्ति पर जनलेवा हमला हुआ है। पीड़ित पति का नाम सुल्तान बताया जा रहा है, जोकि कांधला थाना क्षेत्र के गाँव गंगेरू का रहने वाला है। जिसकी दूसरी शादी करीब एक माह पूर्व कैराना निवासी साहिबा से साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि साहिबा व सुल्तान बाइक पर सवार होकर कैराना से कांधला आ रहे थे। इसी बीच सुल्तान कि पूर्व पत्नी के परिजनों ने दोनों का घेराव कर लिया और मारपीट करने लगे। जहां से जान बचाकर सुल्तान कांधला थाना पहुँचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पति सुल्तान की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर साहिबा का शव पड़ा मिला। वहीं सुल्तान का आरोप है कि उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने साहिबा की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कारवाही शुरू कर दी। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर गिरी गाज, चेयरपर्सन ने हटाया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  संभल पुलिस का एक्शन: जामा मस्जिद

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »