शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोष

मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर कथित हमलों के विरोध में सोमवार को शिवसेना, क्रांति सेना और युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के राजनेताओं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के पोस्टरों को चप्पलों से पीटा और आग के हवाले कर अपना रोष प्रकट किया।

शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, क्रांति सेना महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान और युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन शिव मंदिर से शिव चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों ठाकरे भाइयों को ष्हिंदू विरोधीष् बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे सत्ता की लालसा में हिंदी भाषियों के खिलाफ भड़काऊ राजनीति कर रहे हैं।

बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हो चुकी है। उनका कथित हिंदुत्व सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम था। अब महाराष्ट्र से बाहर उनका कोई प्रभाव नहीं बचा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो उनकी क्षेत्रवाद आधारित नीतियां राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचा सकती हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, उज्ज्वल पंडित, ललित रहेला, भुवन मिश्रा, योगेंद्र सैनी, बाबूराम, शैलेंद्र विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, सुनील प्रजापति अभिषेक शर्मा, रितिक धीमान, मुकुल प्रजापति, शिवम पाल, अमित शर्मा, बॉबी, मनोज पाल, दाताराम, राकेश धीमान, विपुल गुप्ता, अविनाश कुमार, मनोज कुमार, निशांत शर्मा, लोकेश, कृष्णा, मुकुल कुमार, मनोज कुमार, विवान चौधरी, दीपक धीमान, भारत राजपूत, रोहित धीमान, हेम कुमार कश्यप, विकास कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA--मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़िया

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »