TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। उनके द्वारा बीती देर रात 41 उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए दो दरोगाओं से पुलिस चौकियों का चार्ज छीनकर उनको थानों में भेज दिया है। इसके साथ ही 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं। पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे तीन दरोगाओं को लाइन से सीधे चौकियों में तैनात कर चार्ज दिया है। महिला थाने में तैनात दो उप निरीक्षकों को भी चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि जिले में छह चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने विभिन्न थानों में कार्यरत 108 सिपाहियों का भी तबादला किया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा मंगलवार की देर रात 40 उप निरीक्षकों के तबादले कर हलचल मचा दी। उनके द्वारा थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ओमवीर सिंह और थाना मीरापुर की पुलिस चौकी सम्भलहेड़ा पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार से चार्ज छीनते हुए उनको थानों में भेज दिया है। जबकि पुलिस लाइन में प्रतीक्षरत उप निरीक्षक राहुल को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर, दीपक कुमार को प्रभारी चौकी ढिंढावली तितावी ओर अजीत कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भुम्मा मीरापुर बनाया गया है। महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को प्रभारी चौकी बड़सू रतनपुरी और उप निरीक्षक देवपाल को प्रभारी चौकी बरूकी भोपा बनाया गया है। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है, इनमें उप निरीक्षक मोहित को प्रभारी चौकी जसोई तितावी से हटाकर प्रभारी रुड़की चुंगी, आनन्द कुमार को प्रभारी चौकी रुड़की चुंगी से प्रभारी चौकी सम्भलहेड़ा, संदीप कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा शाहपुर से प्रभारी चौकी हिन्डन चरथावल, रूपेश यादव को प्रभारी चौकी हिन्डन से प्रभारी चौकी बसधाड़ा शाहपुर, जयप्रकाश भास्कर को प्रभारी चौकी टीपीनगर नई मंडी से प्रभारी चौकी दूधली चरथावल और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौरण को प्रभारी चौकी जौली भोपा से हटाते हुए प्रभारी चौकी जसोई बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं, इनमें से दो महिला थाने और तीन पुलिस लाइन से चार्ज पर लाये गये हैं। जबकि 21 दरोगाओं को थानों और एक उप निरीक्षक को विशेष सैल से पुलिस चौकी पर इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा एसएसआई तितावी मांगेराम कर्दम को प्रभारी चौकी स्टेडियम, नई मंडी से नेमपाल सिंह को प्रभारी चौकी सिखेड़ा नहर पुल, भोपा से तेजवीर सिंह को प्रभारी चौकी फुगाना, छपार से बालकृष्ण को प्रभारी चौकी सावटू भौराकला, जानसठ से धर्मवीर कर्दम को प्रभारी चौकी सलारपुर जानसठ, रतनपुरी से मोहित कुमार को प्रभारी चौकी अम्बा विहार खालापार, तितावी से मोहित को प्रभारी चौकी टीपीनगर मंडी, चरथावल से गजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी अलावलपुर चरथावल, पुरकाजी से राजकुमार बालियान को प्रभारी चौकी एटूजेड मंडी, जानसठ से दीपक कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा, खालापार से रविन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लाड़पुर खतौली, मंसूरपुर से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी खुड्डा छपार, छपार से नवीन गौतम को प्रभारी चौकी धमात पुरकाजी, रामराज से देवकी नंदन को प्रभारी चौकी हुसैनपुर रामराज, ककरौली से शिवराज तोमर को प्रभारी चौकी दरियापुर ककरौली, फुगाना से शैलेन्द्र गौड को प्रभारी चौकी सराय फुगाना, कांवड़ सैल से कौशल गुप्ता को प्रभारी चौकी उकावली बुढ़ाना, नई मंडी से ओमपाल सिंह को प्रभारी चौकी जौली भोपा, बुढ़ाना से संदीप कुमार को प्रभारी चौकी नगला रियावली रतनपुरी, रतनपुरी से कालीचरन को प्रभारी चौकी सठेडी, तितावी से अजय पाल को प्रभारी चौकी जागाहेडी टोल प्लाजा, मंसूरपुर से राजकुमार नादर को प्रभारी चौकी डूंगर फुगाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से उप निरीक्षक आसिफ खान को पुलिस लाइन से थाना नई मंडी, मंसूरपुर से लोकेन्द्र पाल को खालापार, भोपा से जय सिंह भाटी को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, फुगाना से सुनील कुमार को भोपा, भोपा से तेजवीर सिंह को फुगाना और पुलिस लाइन से उधम सिंह को थाना शाहपुर में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों और सेवाओं में तैनात 108 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और कम्प्यूटर ऑपरेटर सिपाहियों का भी तबादला किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी नेता कृष्ण गोपालइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »