गालीबाज दरोगा पर गिरी एसएसपी की गाज, लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। एक विवाद के दौरान दरोगा जी ने दलित युवक के साथ जमकर गाली गलौच करते हुए उसको वर्दी का रौब गालिब कर जबरन लॉकअप में बैठाया। दरोगा की गालियों से परेशान ग्रामीणों ने उसकी बदतमीजी पर वीडियो बनाने का साहस तो नहीं दिखाया लेकिन एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकार्ड कर ली। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए गालीबाज दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है।

जानसठ कोतवाली की भलवा चौकी के इंचार्ज सुधीर राजौरी का एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक दलित ग्रामीण के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करते हुए सुने जा सकते हैं। यह ऑडियो 5 मिनट 36 सेकेंड का है, जिसमें अनगिनत बार गंदी-गंदी और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। दरअसल, यह विवाद खेत से काटे गए शीशम के पेड़ को लेकर उत्पन्न हुआ था। भलवा गांव के दो ग्रामीणों के खेत की मेड़ पर खड़े शीशम के पेड़ किसी ने चोरी से काट लिए थे, जिसके बाद एक पक्ष ने तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष को भी चौकी बुलाया गया था, जहां उन्होंने भी अपनी तहरीर देकर अपनी बात रखी। जब दलित युवक ने दरोगा सुधीर राजौरी को बदतमीजी से बोलने पर टोका, तो दरोगा आवेश में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि दरोगा ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि मारपीट भी की और युवक को जबरन लॉकअप में बैठा दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीणों ने पहले ही दरोगा की मंशा को भांप लिया था और वीडियो बनाने का मौका नहीं मिलने पर उन्होंने मोबाइल से ही ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऑडियो में दरोगा की बदतमीजी और गाली-गलौज की स्पष्ट आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर दरोगा जी की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेकर आरोपी दरोगा भलवा चौकी प्रभारी एसआई सुधीर राजौरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही सीओ जानसठ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और कुछ लोगों ने कॉल करके भी उनसे शिकायत की है। इस प्रकरण में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके आदेश पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रकरण में आरोपी दरोगा से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ

Read More »