10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। इस बार सीबीएसई की परीक्षा में ग्रामीण प्रतिभा ने खुद को साबित करने का काम किया है, लोगों के बीच गांवों के विद्यार्थियों की कामयाबी को लेकर चर्चाओं को दौर बना ही था कि इसी बीच एक गांव में छात्र परीक्षा में फेल होने का दबाव नहीं सहन कर पाया और मानसिक रूप से परेशानी में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी कोहराम की स्थिति बनी रही।

सीबीएसई ने मंगलवार को अपने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। ऐसे में कई छात्रों ने परीक्षा पास की तो काफी फेल भी रहे। इनमें से ही एक छात्र परीक्षा में विफलता के मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली। यह छात्र पुरकाजी के एक गांव का रहने वाला था और सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि इस छात्र के गांव में सभी अन्य सहपाठी पास हो गए थे, एकमात्र वहीं फेल हुआ था। इसके चलते मानसिक तौर पर परेशान होकर छात्र ने ऐसा कदम उठाया। छात्र की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दस के छात्र ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर घर में ही कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाते हुए आत्महत्या कर ली। शोकाकुल परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि पूरे गांव में सभी बच्चे पास हो गए, जबकि यह छात्र फेल हो गया। इसी कारण वह बहुत परेशान था। मृतक छात्र उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा था। इस बार उसने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 वीं की परीक्षा दी थी, उसके साथ गांव के ही दूसरे परिवारों के बच्चे भी इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते थे। इनमें से कुछ मृतक छात्र के सहपाठी भी हैं।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

मंगलवार को बोर्ड का रिजल्ट आया, इस छात्र ने भी परीक्षा परिणाम जानने के लिए नेट पर देखा तो वो फेल हो गया। जबकि उसके गांव के ही रहने वाले उसके सहपाठी पास हो गए थे। इससे वह आत्म ग्लानि महसूस करने लगा और मानसिक दबाव में चला गया। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो घर और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद से छात्र बेहद परेशान था और मानिसक रूप से तनावग्रस्त हो गया था। नेट पर अपना परीक्षा परिणाम देखने के बाद उसने गांव के ही अपने सहपाठियों से भी उनके परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वो सभी पास हो गये हैं, गांव से केवल वो ही फेल हुआ है। इस तनाव को वो बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जान देने जैसा आत्मघाती कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें:  रोते हुए युवक ने पुलिस से कहा—पत्नी को जबरन ले गए हैं

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »