पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीर

मुजफ्फरनगर। चिनाई का कार्य कराये जाने के बकाया रुपये मांगने को लेकर प्रधान पति और राज मिस्त्री में हुए विवाद के बाद यह मामला साम्प्रदायिक रूप लेने लगा है। प्रधानपति पर मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को स्वामी यशवीर महाराज गांव पुरबालियान पहुंचे और राज मिस्त्री के परिवार से मिले तथा आरोपी प्रधान पति के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बता दें कि मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी नरेश पुत्र रामकुमार राजमिस्त्री का काम करता है। उसने ग्राम के प्रधानपति शौकत अली के यहां मकान में चिनाई का कार्य किया था, जिसकी मजदूरी मांगने के लिए वह प्रधान के घर गया था। आरोप है कि मजदूरी के रुपये मांगने पर प्रधानपति ने अपने पक्ष के लोगों को बुलवाकर उसकी पिटाई करवाई और उसे अपने घर में बंद कर हिंदू विरोधी नारे लगवाए, इसके अलावा हिंदूओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की। प्रधानपति के लोगों ने उसके परिवार की औरतों के साथ भी बदतमीजी की। कहा गया कि प्रधान पति शौकत मुजफ्फरनगर के 2013 के दंगे का नामजद आरोपी भी रह चुका है। इसकी वीडियो भी वायरल हुई।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

उधर प्रधानपति शौकत अली का कहना है कि राजमिस्त्री के 30 हजार रुपये बाकी थे, जिसे मांगने वह उनके घर आया था। मिस्त्री नरेश ने उनके साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वीडिया वायरल होने के बाद प्रधानपति पर कार्रवाई को लेकर कुछ ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ता देर रात थाने में धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद प्रधान पति के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को स्वामी यशवीर महाराज ने गांव पुरबालियान पहुंचकर राज मिस्त्री नरेश और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा पुलिस प्रशासन से प्रधान पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही नहीं होने पर गांव में ही बड़ी हिंदू पंचायत करने की चेतावनी भी उन्होंने दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  महिला सभासदों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »