धनगर जाति प्रमाण पत्र पर बनी बात, समाज में हर्ष

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय सेवाओं के लिए धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग में जनपद की तहसीलों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किये जाने के मामले में लगातार आंदोलन कर रहे समाज के लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. संजीव बालियान ने आज डाक बंगले पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और धनगर समाज के लोगों के बीच वार्ता कराई। इसमें डीएम ने शासन की व्यवस्था के अनुसार जल्द ही जिले की सभी तहसीलों में केन्द्रीय सेवाओं के लिए धनगर जाति के लोगों को एससी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराये जाने की व्यवस्था लागू कराने का भरोसा दिया है। डीएम ने बताया कि इसके लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया जायेगा।

अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ लगातार धनगर समाज के लोगों को केन्द्र का एससी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराये जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार धनगर, प्रधान खानूपुर राजीव धनगर और महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व सभासद अरविन्द धनगर के नेतृत्व में विगत दिवस समाज के लोगों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान से उनके आवास पर मुलाकात की और बताया था कि यूपी के दूसरे जिलों में शासन के आदेशानुसार की गई व्यवस्था में एससी वर्ग के लोगों को केन्द्र का एससी श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है, लेकिन लगातार मांग के बावजूद जनपद मुजफ्फरनगर में यह प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। इसी से नाराज होकर धनगर समाज के सैंकड़ों लोगों ने स्टेट का एससी जाति प्रमाण पत्र भी स्वेच्छा से निरस्त करा लिया है और ओबीसी में प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। जबकि इस हठधर्मी व्यवस्था के कारण समाज के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

इस प्रकरण में सोमवार को शहर के डाक बंगले पर सवेरे केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान पहुंचे और समाज के लोगों को भी वहां पर बुलाया गया। यहां डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के साथ मंत्री ने समाज के लोगों की वार्ता कराई और शासन की व्यवस्था के अनुसार धनगर समाज के लोगों को केन्द्र का एससी श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए निर्देशित किया। अरविन्द धनगर ने बताया कि शासन द्वारा धनगर समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को लेकर एक स्पष्टीकरण आदेश 24 जनवरी 2019 को जाजरी किया गया इसके उपरांत धनगर प्रमाण पत्र बने लेकिन प्रशासन द्वारा और विरोधियों के द्वारा झूठी अफवाह लाकर यह कहा दिया गया की स्पष्टीकरण आदेश स्टे हो गया है लेकिन 24 जनवरी 2019 का स्पष्टीकरण आदेश जो की प्रेसीडेंशियल आॅर्डर 1950 के आधार पर बना हुआ है, संविधान की धारा 341 के तहत बना हुआ है उस पर कोई भी रोक नहीं लगी, जिसका प्रशासन पालन नहीं कर रहा है। इसी को लेकर आज वार्ता हुई है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र जारी होने पर मंत्री संजीव बालियान का समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। इसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ आनंदपुरी धर्मशाला में मीटिंग कर आगामी रणनीति पर विचार किया।

इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा महापुण्यः मीनाक्षी स्वरूप

इस दौरान मुख्य रूप से अरविन्द धनगर पूर्व सभासद, शिवकुमार धनगर प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव धनगर प्रधान खानूपुर, बिजेंदर धनगर, जयपाल धनगर, रवि धनगर, राहुल धनगर, मास्टर ओमपाल धनगर, मास्टर पलटुसिंह धनगर, मांगेराम धनगर, सुमित धनगर, आशीष धनगर, शेरपाल धनगर, सतीश धनगर, जितेन्द्र धनगर, जगपाल धनगर, श्रीपाल धनगर, संदीप धनगर, गुड्डू धनगर, टिंकू धनगर, पुरण धनगर, संजय धनगर, चतरसैन, धीरसिंह राममुकुट धनगर, रामकुमार धनगर, नवीन धनगर संजू धनगर आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »