MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों को आर्थिक सबल प्रदान करते हुए राज्य वित्त की मासिक किश्त की धनराशि में लगातार बढ़ोतरी की है। जून माह की किश्त में जनपद की दो नगर पालिकाओं सहित दस नगरीय निकायों पर भरपूर धनवर्षा की गई। इन निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर 17.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इससे जनपद के नगरों में विकास को रफ्तार मिलेगी और इन नगरों की सूरत सुधरती नजर आयेगी।

निदेशालय स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से प्रदेश की 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद्ों और 545 नगर पंचायतों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह जून 2025 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

जून माह के लिए निकायों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। जनपद की दस निकायों को मिली धनराशि की बात करें तो तीन माह में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। इस माह दस निकायों को 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 12 करोड़ 02 लाख 82 हजार 138, खतौली पालिका को 01 करोड़ 67 लाख 25 हजार 694 रुपये जारी किये गये हैं। जबकि आठ नगर पंचायतों में बुढ़ाना टाउन को 78 लाख 23 हजार 750, नगर पंचायत मीरापुर को 59 लाख 15 हजार 238, पुरकाजी को 53 लाख 80 हजार 420, चरथावल को 42 लाख 83 हजार 380, जानसठ को 39 लाख 15 हजार 862, शाहपुर को 38 लाख 65 हजार 560, भोकरहेडी को 34 लाख 40 हजार 728 और नगर पंचायत सिसौली को 29 लाख 32 हजार 976 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

इसे भी पढ़ें:  तितावी में तैनात दरोगा सतवीर सिंह लाइन हाजिर, सिखेडा में नया थानेदार

नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर नगरीय निकायों की आमदनी और खर्च के आधार पर मासिक किश्त में धनराशि अवमुक्त की जाती है, इसमें सबसे पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन, भत्ते तथा अधिष्ठान खर्च पूरा किया जाता है। पालिका में करीब 4.50 करोड़ रुपये वेतन आदि का मासिक खर्च है। इससे जो धनराशि बचती है वो पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, पथ प्रकाश और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ही खर्च करने की अनुमति है। पिछले तीन माह से राज्य वित्त में निकायों को जारी होने वाली धनराशि में बढ़ोतरी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदा

मार्च से जून तक कुछ इस तरह से बढ़ा राज्य वित्त में बजट

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की नगरीय निकायों में बरसों से एक तयशुदा राशि ही पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर मिल रही थी, लेकिन मई से इसमें लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। जनपद की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों की बात करें तो इन दस नगरीय निकायों को मार्च 2025 में कुल 15 करोड़ 45 लाख 39 हजार 323 रुपये मिले थे। अपै्रल माह में इन निकायों को कुल 17 करोड़ 11 लाख 28 हजार 708 रुपये जारी किये गये। अपै्रल के मुकाबले मई माह में धनराशि घटी लेकिन मार्च माह से ज्यादा रही। मई 2025 में राज्य वित्त में दस निकायों को कुल 16 करोड़ 18 लाख 98 हजार 295 रुपये जारी किये गये। जून माह में 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। मार्च माह के मुकाबले जून माह में दस निकायों को दो करोड़ 26 हजार 423 रुपये ज्यादा मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायल

राज्य वित्त की धनराशि माह मार्च

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 10 करोड़ 67 लाख 02 हजार 083, खतौली पालिका 01 करोड़ 48 लाख 46 हजार 145 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 6945572, मीरापुर 5154920, पुरकाजी 4623410, चरथावल 3748199, शाहपुर 3435084, जानसठ 3380174, भोकरहेडी 3038799 और सिसौली 2664964।

राज्य वित्त की धनराशि माह अपै्रल

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 11 करोड़ 79 लाख 20 हजार 829, खतौली पालिका 01 करोड़ 63 लाख 97 हजार 920 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 7669530, मीरापुर 5798664, पुरकाजी 5274000, चरथावल 4198377, जानसठ 3838796, शाहपुर 3787918, भोकरहेडी 3371421 और सिसौली 2871253।

राज्य वित्त की धनराशि माह मई

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर 11 करोड़ 15 लाख 79 हजार 365, खतौली पालिका 01 करोड़ 55 लाख 17 हजार 659 रुपये। नगर पंचायत बुढ़ाना 7255359, मीरापुर 5485598, पुरकाजी 4988201, चरथावल 3970095, जानसठ 3631830, शाहपुर 3579404, भोकरहेडी 3185295 और सिसौली 2705489।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »