MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्न

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन लोकप्रिय कार्यक्रम पीएम मोदी के मन की बात को दस साल का सफर पूर्ण होने जा रहा है। नवरात्रि के साथ ही यह कार्यक्रम अपना एक दशक पूर्ण कर रहा है। इस पर जश्न मनाने की तैयारी भी है। रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी भी सभी को दी। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा केशव मण्डल के बूथ संख्या-118 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात वर्चुअल कार्यक्रम को सुना। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ की टीम उपस्थित रही। मंत्री कपिल देव ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने लोगों को मार्गदर्शन दिया और युवाओं को भी प्रोत्साहित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी... मासूम ने देखा तो मार डाला


इस कार्यक्रम के अब दस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस सफर के दौरान मन की बात कार्यक्रम ने अनेक उपलब्धियों को प्राप्त किया और कीर्तिमान बनाया है। इसके सहारे आम जनमानस ने प्रधानमंत्री से खुद का जुड़ाव पैदा किया और इसके हर एपीसोड ने नई गाथाएं लिखी हैं। कई बार यह कार्यक्रम देश के लोगों को संवेदनशील बनाने वाला रहा तो भावुक करने वाले पल भी दिए हैं। 10 साल पहले मन की बात का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और ये पवित्र संयोग है, कि इस साल 3 अक्टूबर को जब मन की बात के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो दोस्तों को सौंप दी पत्नी

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »