MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित एक दुकान को लेकर चल रही अदालती लड़ाई के बीच ही कोर्ट कमीशन के लिए मौके पर निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ जब पीड़ित दुकान का मौका मुआयना करा रहा था तो उसी बीच विरोधियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों के सामने ही हुए इस हमले से पीड़ित और परिवार भयभीत है। परिवार ने पलायन की धमकी दी है, क्योंकि गैर सम्प्रदाय के इलाके में उसकी अकेली दुकान होने के कारण उसने जान का खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदी

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संजीव कुमार शर्मा पुत्र महेन्द्र सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में संजीव ने कहा कि दक्षिणी कृष्णापुरी के सुहानी चैराहे पर नाले पर उसकी दो मुहाना दुकान है। इसको लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में संजीव बनाम मुकर्रम मुकदमा विचाराधनी है। संजीव ने बताया कि 17 फरवरी को अदालत के आदेश पर दुकान पर कब्जे के लिए कोर्ट कमीशन दोपहर के समय मौके पर पहुंचा। प्रतिवादियों को भी नोटिस तामील कराया गया। इसके बाद कोर्ट कमीशन द्वारा दुकान पर पहुंचकर मौका मुआयना किया जा रहा था। संजीव का कहना है कि जैसे ही उसने दुकान का अंदर से मुआयना कराने के लिए दुकान के ताले खोलकर शटर उठाना चाहा तो इसी बीच विपक्षियों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार

आरोपी हाथों में धारदार हथियार, राइफल और लाठी डंडे लिये हुए थे। इसके कारण कोर्ट कमीशन की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाई। पुलिस के सिपाहियों, देवेन्द्र पुत्र गोवर्धन, कुलदीप पुत्र चरण सिंह ने मौके पर उसकी जान हमलावरों से बचाई। संजीव ने अपनी शिकायत में कहा कि मौके पर उसकी अकेली दुकान है, जबकि यह ऐरिया गैर सम्प्रदाय बहुल है। उसके साथ आये दिन धार्मिक आधार पर अश्लील टिप्पणी कर परेशान किया जाता है। अब हमला किया गया है। संजीव का कहना है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो वो उस क्षेत्र से पलायन करने को विवश होगा। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में 10 लोगों को नामजद किया गया है। जिनमें वसीम पुत्र जफर, इकबाल, पप्पू और बाबू पुत्रगण फाजिल, सुऐब, फाजिल पुत्र असगर, दानिश, शाकिर, आकिल और सादिक पुत्रगण कामिल के अलावा दस अज्ञात लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »