साप्ताहिक बंदी में औचक निरीक्षण कर चेयरपर्सन ने परखी नाला सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा साप्ताहिक बंदियों के दिन शहरी बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाले व नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दौरान नाला गैंग के सहारे भगत सिंह रोड की सफाई कराई गई, जिसे परखने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहरी क्षेत्र में सफाई, विकास और जलापूर्ति सहित अन्य कार्यों को सुचारू रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उनके द्वारा मंगलवार को नई मंडी से शहर के शिव चौक तक औचक निरीक्षण करते हए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। सवेरे वो मंडी क्षेत्र में पहुंची और साफ सफाई को लेकर सफाई नायक को संवेदनशील होकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इसके बाद मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी होने के कारण नाला गैंग के सहारे नाला-नाली सफाई अभियान को परखने के लिए भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज सवेरे वार्ड संख्या 36, 47 और 49 में सफाई कार्यों का जायजा लिया गया। टिकैत चौक, जानसठ रोड, नई मंडी के बाद शिव चौक से हनुमान चौक तक भगत सिंह रोड पर नाला गैंग के सहारे नाली व नाला सफाई कार्य को परखा। दुकानदारों और व्यापारियों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और नाले-नालियों पर सीसी स्लैब हटवाकर लोहे के खुलने वाले जाल लगवाने के लिए भी कहा गया, ताकि सफाई कार्य और जल निकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उनसे कूड़ा करकट एकत्र करने के लिए दुकानों में डस्टबिन रखने और नालियों में कूड़ा न फेंकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग के साथ ही शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाला व नालियों की सफाई के लिए नाला गैंग लगाकर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है, जो साप्ताहिक बंदी वाले दिन किया जा रहा है। रविवार को मंडी और मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बाजार बंद रहते हैं, इसी कारण आज भगत सिंह रोड पर नालियों की सफाई कराई गई। कई जगह दुकानों के बाहर नालियों को सीसी स्लैब से कवर्ड किया गया था, जहां सफाई में दिक्कत आ रही है। इनको हटवाकर लोहे के जाल लगवाने के लिए कहा गया है। यह अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा। इसमें सभी को सहयोग के लिए भी हम प्रेरित कर रहे हैं। सफाई नायकों से भी उन्होंने गुणवत्तापरक सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद रजत धीमान, समाज सेवी विवेक गर्ग, सुमित पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  ठेका सफाई कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »