MUZAFFARNAGAR-कंपनी भागी, फिर सड़ने लगा रामलीला टिल्ला

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अनुबंध कर शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने का सपना दिखाने वाले दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. अपने वादों पर खरा साबित नहीं हो पा रही है। करीब साढ़े तीन माह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सेकेन्ड्री वेस्ट प्वाइंट ;कूड़ा डलाव घरोंद्ध से कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी ने दावा किया था कि तीन माह में शहर में छह कूड़ा डलावघर बंद कराकर लोगों को स्वच्छता की ओर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन इन दावों की पोल रामलीला टिल्ला की स्थिति खोल रही है। करीब 15 दिन पूर्व कंपनी के लोगों ने रामलीला टिल्ला के कूड़ा डलाव घर को बंद कराकर लोगों को राहत प्रदान करते हुए यहां पर गली मौहल्ले से निकलने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए करीब 15 घंटे तक मोबाइल काम्पैक्टर के साथ टीम लगाने का दावा किया था, लेकिन दो चार दिन के बाद ही यहां पर कंपनी भाग निकली और एक बार फिर से रामलीला टिल्ला गन्दगी के अंबार के कारण भीषण गर्मी के बीच सड़ने लगा है। लोगों ने इसको लेकर चेयरपर्सन से शिकायत कर समाधान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36 करोड़ खर्च करेंगी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

फरवरी से नगरपालिका परिषद् से हुए अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी ने कूड़ा निस्तारण का काम शुरू किया था। इसके लिए 14 माह का अनुबंध किया गया, जिसमें पालिका द्वारा करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी को किया जायेगा। जबकि कंपनी डोर टू डोर टिपिंग फीस वसूल कर पालिका कोष में धनराशि जमा करायेगी। कंपनी करीब साढ़े तीन माह से काम कर रही है। कंपनी ने अभी तक पालिका को किसी भी माह के लिए टिपिंग फीस नहीं दी है, जबकि पालिका से अपना आंशिक भुगतान प्राप्त किया है। कंपनी को शहर के 55 वार्डों में दो कार्यों का प्रमुख दायित्व दिया गया है। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सभी कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करना शामिल है। कंपनी ने शहर में मुख्य मार्गों और विवादित कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की मुहिम छेड़ी है। इसमें दावा किया गया कि तीन माह में करीब छह कूड़ा डलाव घरों को बंद कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

एक पखवाड़े पहले बंद कराया गया था रामलीला टिल्ला का डलावघर

24 मई को कंपनी ने करीब डेढ़ दशक से बड़ी समस्या बने रहने वाले रामलीला टिल्ला के कूड़ा डलावघर को बंद कराया था। कंपनी के सेकेन्ड्री वेस्ट प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और कूड़ा उठवाने के साथ ही यहां पर सुबह छह से रात्रि आठ बजे तक मोबाइल काम्पैक्टर पूरी टीम के साथ लगा दिया था। दावा किया गया था कि गली और मौहल्ले से निकलने वाला कूड़ा रेहडों और गाड़ियों से सीधे काम्पैक्टर में गिराया जायेगा। लोगों को इस व्यवस्था के कारण गन्दगी से राहत भी मिली, लेकिन दो चार दिन बाद ही यहां से कंपनी भाग गई और फिर से गन्दगी का अम्बार हो गया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में यहां पर कूड़ा सड़ने के कारण बुरा हाल है। कूड़ा सड़क के बीच तक फैला रहता है और जानवर उसको और फैला देते हैं। उन्होंने इस सम्बंध में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी कंपनी के लोगों की शिकायत की है और कूड़ा डलावघर बंद न होने पर प्रदर्शन की चेतावन भी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शन

इमरजेंसी में रामलीला टिल्ला से हटाना पड़ा काम्पेक्टरः पुष्पराज

एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक और जोन-2 के इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा बनाये गये कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर लगाये गये मोबाइल काम्पैक्टर में से एक खराब होने के कारण वहां पर बनी इमरजेंसी के चलते रामलीला टिल्ला से टीम को हटाकर सेंटर पर लगाया गया है। ऐसे में रामलीला टिल्ला की व्यवस्था बिगड़ी है। पुष्पराज ने बताया कि एक दो दिन में व्यवस्था ठीक कर दी जायेगी। आगामी दिनों में और भी डलावघर बंद करने की योजना पर ईओ पालिका के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दिखा राष्ट्रवाद का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ताफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को हत्या की धमकीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »