दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने शकील नामक व्यक्ति के घर पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पथराव कर घर के शीशे और दुकान का सामान तोड़ डाला। इस हमले में सद्दाम नामक युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर बेखौफ नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शकील अपनी दुकान के पास घर पर बैठा हुआ था, तभी कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर आए और अचानक पथराव शुरू कर दिया। शकील की दुकान और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और मौके पर मौजूद लोगों के साथ हाथापाई भी की गई। पथराव में पास खड़ा युवक सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरे घटनाक्रम से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित शकील के भाई ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायत दर्ज कराने आए शकील के भाई को ही हिरासत में बैठा लिया। इससे पीड़ित पक्ष खुद को और अधिक असुरक्षित महसूस कर रहा है।

घटना के कई वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के विरोध में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि पीड़ित को ही आरोपी बना दिया जाएगा तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस कार्रवाई करने से हिचक रही है। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, शिकायत मिली है। मामले में जांच कर कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित को ही थाने में बैठा लेने के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया। 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »