MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

मुजफ्फरनगर। जिले की दस नगरीय निकायों को दी जाने वाली मासिक ग्रांट से इस बार शासन ने 16.24 लाख रुपये की कटौती कर ली है। दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख की कटौती की गई तो जिले की आठ नगर पंचायतों को इस माह 3.56 लाख रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। इस कटौती का कारण निकायों का परफारमेंस बताया जा रहा है। इसी परफारमेंस के आधार पर निकायों को ग्रांट की धनराशि स्वीकृत की जाती है, परफारमेंस घटा तो ग्रांट में भी कटौती कर दी गई है।

स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अगस्त 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। इसमें जिले की दस निकायों से इस बार पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत पूर्व में मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। सभी दस निकायों से इस बार 16 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती की जा चुकी है। इस कटौती का सीधा प्रभाव निकायों पर पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसा

जुलाई माह की बात करें तो जिले की दो नगर पालिकाओं सहित सभी दस निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत सामन्य समनुदेशन में 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की ग्रांट जारी की गई थी, जबकि अगस्त माह की ग्रांट में जिले की नगरीय निकायों को 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये की धनराशि जारी की गई है। ऐसे में इस माह निकायों से 16 लाख 24 हजार 590 रुपये ग्रांट में कम मिले हैं। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की बात करें तो जुलाई माह में इस निकाय को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950 रुपये की ग्रांट मिली थी। अगस्त माह में इस नि काय को 10 करोड़ 52 लाख 20 हजार 880 रुपये दिये गये हैं। नगरपालिका को मिल रही ग्रांट में इस बार शासन ने 11 लाख 13 हजार 70 रुपये की कटौती की है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

इसी प्रकार खतौली नगर पालिका को जुलाई माह में एक करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले थे, जबकि अगस्त माह में एक करोड़ 46 लाख 39 हजार 714 रुपये ग्रांट में मिले हैं। खतौली पालिका से एक लाख 55 हजार 330 रुपये की कटौती की गई है। इसी प्रकार आठ नगर पंचायतों से भी अगस्त माह की ग्रांट में जुलाई माह में मिली धनराशि के मुकाबले 3 लाख 56 हजार 220 रुपये की कटौती की गई है। जुलाई माह में इन नगर पंचायतों को 03 करोड़ 28 लाख 74 हजार 522 रुपये मिले थे। जबकि अगस्त माह की ग्रांट में 03 करोड़ 25 लाख 18 हजार 332 रुपये प्राप्त हुए हैं। बता दें कि पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली ग्रांट से नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आदि का भुगतान किया जाता है। इससे धनराशि बचने पर ही विकास कार्यों पर खर्च की जाती है। निकायों में 16.24 लाख रुपये की कटौती से उनके अधिष्ठान खर्च को लेकर भी दिक्कत होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »