SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

मुजफ्फरनगर। सावन मास की पावन शिवरात्रि पर जनपद में भक्ति और आस्था की अद्भुत छटा देखने को मिली। दिनभर हुई बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था टस से मस नहीं हुई। शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिनके श्बोल बमश् और श्हर हर महादेवश् के जयघोषों से पूरा जनपद शिवमय हो उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल डाक कांवड़िए बारिश की परवाह किए बिना गंगाजल लेकर शिवधाम की ओर दौड़ते नजर आए। पूरा शहर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास में सराबोर रहा। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहर के शिवचौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने जल चढ़ाया। शिव चौक के पुजारी आचार्य हरीश भारद्वाज ने बताया कि कांवड़िया शुभ चार बजे जल अर्पित कर अपने गंतव्य की और रवाना हुए। अन्य श्रद्धालु भी सुबह चार बजे से लंबी कतार में लगे हुए हैं। शहर सहित देहात के क्षेत्रों से आकर पूजा अर्चना कर रहें हैं । बारिश होने से बुधवार को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जगह जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हुई। बारिश के कारण नगर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे कांवड़ियों की बाइकें बंद हो गईं। कई कांवड़ियों ने अपनी मोटरसाइकिलों को धक्का देकर बाहर निकाला और सीधी खड़ी करके पानी निकालने की कोशिश की।

सावन की शिवरात्रि पर सभी शिवालयों में शिवभक्त कांवड़ियों और महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहर, बेलपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूबड़ा अपराजिता के फूल शिवलिंग चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए बुधवार की अल सुबह 4 बजे से ही अनेक कांवड़ियों के साथ-साथ महिला-पुरुष व बच्चों की भीड़ जुट गयी और लंबी कतार में लगे भक्तों ने बारी बारी से भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दिन निकलने तक शिव चौक पर हजारों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाकर भक्तों से जलाभिषेक कराया। यहां पर बारिश के कारण भक्त डिगे नहीं और कतार में ही खड़े नजर आये।

अंसारी रोड स्थित बोहरो वाला मंदिर में भी सुबह पांच बजे से ही भक्तों का तांता लग गया और 450 साल पुराने बोहरो वाले प्रसिद्ध मंदिर में स्थापित 11 शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल से जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। शहर के गांधी कालोनी स्थित अनन्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुजनों की लंबी कतार लगी रही। जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। मोरना के जुडेश्वर महादेव मंदिर, खतौली के झारखंड महादेव मंदिर, राजराज के गांव फिरोजपुर स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर, मीरापुर के गांव संभलहेड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जनपद के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पूरी तरह से सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में सतर्क रहे। 

इसे भी पढ़ें:  साइबर क्राइम से सुरक्षा पर हुई आईआईए की मीटिंग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  साइबर क्राइम से सुरक्षा पर हुई आईआईए

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योगइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर लोकसभा-2019 में फेल हो गए थे सभी एग्जिट पोललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »