शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफ

मुजफ्फरनगर। परिषद्ीय विद्यालय की शिक्षिका एवं फौजी के मकान में अज्ञात शातिर चोरों ने धावा बोल दिया। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और इत्मीनान से दोनों के मकानों का सामान खुर्द बुर्द करते हुए लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ मजरा शाहपुर पीरपुर निवासी रीना पत्नी धर्मेन्द्र कुमार मोतला ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खुजेड़ा स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् के कम्पोजित विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। रीना यहां पर नौकरी होने के कारण ग्राम खुजेड़ा के ही निवासी वायुसेना में तैनात शिवकुमार पुत्र शेर सिंह के मकान में किराये पर निवास करती है। शिवकुमार वायुसेना में नौकरी के कारण अपने पोस्टिंग स्थल पर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं और गांव के मकान में ताला डाला हुआ है। इसी मकान के एक हिस्से में रीना किराये पर रह रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवकाश हो जाने के कारण रीना 15 जुलाई को अपने कमरे में ताला डालकर अपने गांव बहादुरगढ़ चली गई थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फौजी और शिक्षिका दोनों के ही मकान को खंगाल डाला।

इसे भी पढ़ें:  ओपन जिम मामले में क्लीन चिट, नहीं मिली वित्तीय अनियमितता

शिक्षिका रीना ने ककरौली थाने में तहरीर देते हुए इस चोरी की घटना को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। रीना ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वो मकान की चाबी अपने पडौसी प्रमोद कुमार पुत्र राजबीर निवासी खुजेडा को देकर अपने गांव चली गयी थी। 19 जुलाई को प्रमोद कुमार ने उनको फोन पर बताया कि मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद रीना तुरंत ही अपने पति धर्मेंन्द्र मोतला पुत्र सरजीत सिंह के साथ गांव खुजेड़ा पहुंची तो देखा की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। शिक्षिका ने बताया कि जांच की तो उसके कमरे से कोई सामान चोरी नहीं किया गया था। ऊपर मकान मालिक के कमरे में जाकर देखा तो अन्दर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला भी टूटा था। प्रमोद कुमार भी साथ थे, उन्होंने शिव कुमार को फोन कर चोरी के सम्बंध में बताया तो उन्होंने जानकारी दी कि अलमारी में ज्वैलर्स के पर्स में उनके एवं बच्चों के सोने के कुछ जेवर रखे हुए थे, देखा तो वो वहां नहीं थे। ये अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये। शिक्षिका की तहरीर पर ककरौली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »