MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन नगर पालिका कन्या इंटर कालेज किये जाने को लेकर मंत्री कपिल देव ने पालिका अध्यक्षा से वार्ता की।

शहर में स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज जर्जर अवस्था में है और यहाँ विज्ञान, कॉमर्स आदि विषयों के पढाने के लिए शिक्षण-कक्ष, हाल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। शहर और आस-पास की गरीब परिवार की बालिकायें यहाँ पढ़ने आती हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस इंटर कालेज का नाम बदलने के लिए पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप से वार्ता कर बोर्ड मीटिंग में इस आशय का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोह

मंत्री कपिल देव ने कहा कि यदि नगर पालिका कन्या इंटर कालेज का नाम परिवर्तित कर महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कालेज कर दिया जाता है, तो समाज के सहयोग से यहाँ आवश्यकता के अनुसार शिक्षण कक्ष, हाल, कमरें आदि का निर्माण कराया जा सकता है। इससे इस कालेज का जीर्णाे(ार हो सकेगा और क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता व सुविधाजनक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। मंत्री कपिल देव ने बताया कि नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में स्वीकृति मिलने के बाद ही इस कॉलेज का नाम बदले जाने के संबंध में शासन स्तर से आगे की कार्यवाही कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पालिका बोर्ड की स्वीकृति से लेकर कॉलेज के नामकरण तक की शीघ्र कार्यवाही के लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर अधीक्षक को ईओ प्रज्ञा सिंह ने भेजा नोटिस

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »