अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद

मुजफ्फरनगर। जनपद स्तरीय उत्पादों को देश के साथ ही दुनिया भर में नई पहचान बनाने के लिए आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में जनपद मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद सभी का ध्यान खींच रहा है। इस ट्रेड शो में मुजफ्फरनगर के छह उद्योग पतियों ने अपने अपने उत्पादों के प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल लगाये। इस दौरान गुड से बने विभिन्न उत्पाद और मसालों को भी प्रस्तुत किया गया।

जनपदों के प्रमुख उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-द्वितीय में जनपद मुजफ्फरनगर से 6 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक विकास व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रदेश की भागीदारी बढाने के उद्देेश्य से नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में जनपद मुजफ्फरनगर से कुल 6 उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें से दो उद्यमी राकेश चौधरी एवं संयम गिरधर ने एक जनपद एक उत्पाद के तहत मुजफ्फरनगर के उत्पाद के रूप में चयनित गुड़ के स्टॉल लगाए हैं तो वहीं आस मुहम्मद द्वारा अपने ब्रांड आशु-जी खाद्य मसालों का स्टॉल लगाकर उनकी पहचान वहां आने वाले लोगों को कराई है।

राकेश चौधरी द्वारा एग्री फ़ार्म नाम से गुड से निर्मित विभिन्न प्रकार के बिस्किट व अन्य उत्पाद बनाये जाते हैं, जो वहीं उद्योगपति संयम अलग अलग फ्लेवर में गुड बाज़ार में उपलब्ध कराते हैं। इनका गुड और गुड के बने उत्पाद इस ट्रेड शो में खास ध्यान खींच रहे हैं। बताया कि यह ट्रेड शो 30 सितंबर 2024 तक नोएडा एक्सपो मार्ट में लगाया जा रहा है, जिसमें उद्यमियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न व्यापार अनुकूल नीतियों का लाभ प्रदान करते हुए व्यापार बढोतरी के लिए एक बडे बाजार को उपलब्ध कराना ही उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त मोरना से अक्षय ने हथकरघा से संबंधित स्टॉल लगाया है और अपने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया है। 

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक का पुत्र झुलसा

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »