पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल को जीतः हरेंन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट व समर्थन के लिए समाजवादी पार्टी लोकसभा सांसद एवं स्टार प्रचारक हरेंद्र मलिक ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ ग्राम निरगाजनी, बेहड़ा, गड़वाड़ा, धीराहेड़ी, रहमतपुर में जनसंपर्क करते हुए कहा कि किसान मजदूर नौजवान व महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा तथा फसल के उचित दाम युवाओं को रोजगार एवं संविधान आरक्षण के बचाव के लिए केवल समाजवादी पार्टी गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। पीडीए व किसान मजदूर नौजवान एवं महिलाओं की ताकत समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को चुनाव में बड़ी जीत दिलाएगी। पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा क्षेत्रीय जनता को सम्मान व सौहार्द की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट देकर कामयाब बनाना होगा। उनके साथ जनसंपर्क में सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत सपा नेता चौधरी सर्वेंद्र राठी बिजेंदर मलिक तथा क्षेत्रीय समाजवादी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर सपा गठबंधन से मीरापुर विधानसभा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पुत्रवधू पूर्व सांसद कादिर राणा का चुनाव प्रचार समाजवादी पार्टी के सर्व समाज के नेताओं द्वारा गांव-गांव व घर-घर जनसंपर्क करते हुए जारी है। समाजवादी पार्टी के नूरपुर से विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सतेंद्र सैनी, बिजनौर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे दीपक सैनी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, ग्राम कवाल के पूर्व प्रधान महेंद्र सैनी सहित अनेक सपा नेता विधानसभा क्षेत्र के अपने समाज के गांवों में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट व समर्थन की अपील कर रहे हैं। वह लगातार समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने समाज को लगातार चुनाव व संगठन में महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाने की बात कहकर अपने समाज से अपनी वोटो की ताकत से सपा गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को बड़ी जीत दिलाकर अपनी वोटो की निर्णायक भूमिका निभाने की अपील कर रहे हैं।

सिख समाज भी समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा के समर्थन में अपने-अपने गांव में मीटिंग करके सपा गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा पुत्रवधु पूर्व सांसद कादिर राणा उनके पुत्र शाह मोहम्मद राणा को क्षेत्र में बुलाकर स्वागत करते हुए अपने वोट व समर्थन देने का ऐलान कर रहे हैं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को भारी बहुमत से जिताने की अपील कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »