40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियाद

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो कदवार मंत्री कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अब उत्तर प्रदेश के 40 हजार से अधिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियांे द्वारा कथित गैर तथ्यात्मक अड़चन पैदा कर पुरानी पेंशन के लाभ से दूर करने के मामले में मुख्यमंत्री से मजबूत पैरवी करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भी सकारात्मक हल कराकर जल्द इस मामले का निस्तारण कराया जायेगा।

विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच जनपद मुजफ्फरनगर के शिक्षक मंडल के शिक्षकों ने रविवार को योगी सरकार के दोनों मात्रियांे से उनके आवासों पर जाकर मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपे, जिसमें बताया कि शासन द्वारा जारी मेमोरेंडम के क्रम में विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने में भौतिक तथ्यों से परे रख नौकरशाह गुमराह करने का माहोल प्रदेश में पैदा कर दिया गया है, जिसका सीधा असर 40 हजार से अधिक शिक्षकांे पर पड़ रहा है। कौशल एवं विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आ रहे शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने में अड़चनों को पैदा कर लाभ बाधित किया जा रहा है।

इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई और अनुरोध किया कि 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने में सकारात्मक सहयोग करें, इसके शिक्षक तकनीकी व तथ्यात्मक हकदार है। इस मंत्री ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री और बेसिक के उच्चअधिकारियों से बात सब को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी शिक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी गए एवं उनको भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। अनिल कुमार ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच का पूरा मामला कैबिनेट के संज्ञान में है और इस संबंध में मुख्यमंत्री से स्वयं व्यक्तिगत वार्ता करके शिक्षकों के हित में ही फैसला लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व जनपद के शिक्षक समुदाय के नेतृत्व कर्ता अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि 22 जनवरी 2004 को प्रकाशित विज्ञापन ही हमारा प्रशिक्षण/नियुक्ति का विज्ञापन है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है कि यह केवल प्रशिक्षण का विज्ञापन था न कि नियुक्ति का। इस संबंध में ज्ञापन के साथ ही आरटीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना व अन्य कागजात भी मंत्री को दिये गये। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पंकज कुमार, जगत सिंह, सुभाष, मांगेराम, विकास कुमार, प्रवीण सैनी, अमित स्वरुप शर्मा, विशाल गौतम, शिव शर्मा, सुनील कुमार, रश्मि माला, शिमला देवी, बीना शर्मा, नीलम सैनी, सूरज कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शिक्षक और शिक्षिका शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  18 दिन चली अग्निवीर भर्ती का समापन, सोमवार को सैन्य दल की विदाई

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ में भोले की जय-जयकार, एटीएस आई पहली बारजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »