बंद पड़े अलनूर मीट प्लांट में चोरी, गार्ड ने पकड़ा चोर

मुजफ्फरनगर। कभी भारी विरोध और विवाद का कारण बनी अलनूर मीट प्लांट बंद पड़ा है। इस बंद प्लांट में चोरी कर फरार हो रहे एक चोर को सिक्योरिटी गार्ड ने दबोच लिया। घायल अवस्था में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव मंसूरपुर बड़ा जैन मंदिर के पास रहने वाले इसरार पुत्र रियाजुद्दीन ने थाना सिखेडा में तहरीर दी है। इसरार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वो निराना के जंगल में स्थित अलनूर मीट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहा। वर्तमान में मीट प्लांट बंद पड़ा हुआ है। सिक्योरिटी गार्ड रहमान शाह ने इसरार को सूचना दी कि 29 अक्टूबर को करीब तीन बजे रात में एक व्यक्ति मीट प्लांट की दीवार को कूदकर अंदर घुस गया था और उसने अपने साथ लाये गये आरी ब्लेड से प्लांट की लाइट के लिए जा रही केबिल को काट लिया और करीब 30 मीटर केबिल चोरी कर ली।

इसे भी पढ़ें:  बजट अच्छा, पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन लाभ भी दे सरकारः कृष्ण गोपाल

जब यह युवक भाग रहा था तो सिक्योरिटी गार्ड रहमान शाह और जुबैर शाह ने दीवार कूदते हुए चोर को दबोच लिया। दीवार से गिरने के कारण चोर घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल ले गई थी। चोर की पहचान रोकी पुत्र रामपाल निवासी पिन्ना के रूप में हुई। इसरार की तहरीर पर सिखेडा पुलिस ने आरोपी चोर रोकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । उसके पास से पुलिस ने मीट प्लांट से काटा गया केबिल और इसमें प्रयोग की गई आरी की ब्लेड को भी बरामद कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »