सांसद रामजी लाल के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई

मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गुरूवार को सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के साथ ही देशभर में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा तथा हमलों को लेकर सपा नेताओं ने भारी रोष प्रकट करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पीडीए समाज की सुरक्षा की मांग की।

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में निकला जुलूस

सपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर गुरूवार को सपा कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे नजर आये। सपा कार्यालय पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ता जनसैलाब के रूप में प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में जुलूस लेकर निकले और डीएम कार्यालय पर पहुंचे।सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में सपाईयों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर धरना दिया और सांसद रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी, उनके आवास और काफिले पर हमले की घटना के साथ ही पीडीए समाज के लोगों पर प्रदेश में बढ़ते उत्पीडन के आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था को लचर बताकर आक्रोश जताया। 

इसे भी पढ़ें:  डीएफसी रेलवे लाइन से सिग्नल केबिल चोरी, थम गये मालगाड़ियों के पहिये

सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा-उत्तर प्रदेश में अराजकता की घटना आम हो चुकी है

सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाआंे के साथ दुर्व्यहार और अराजकता की घटना आम हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह से विफल हो गयी है। विधायक पंकज मलिक सहित अन्य नेताओं ने पीडीए समाज के लोगों पर हो रहे हमलों और हिंसा को लेकर कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे सरकार के प्रति विश्वास घट रहा है। सरकार को सर्व समाज की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए।

प्रदर्शन के उपरांत सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। इसमें कहा गया कि बीते कई सप्ताह से सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सासंद रामजी लाल सुमन को करनी सेना द्वारा निरन्तर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया है। 27 अप्रैल 2025 को बुलन्दशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करनी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रत हुये और लोगों को गंभीर चोटंे भी आयी। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन-प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। ऐसे लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान में कोई आस्था नहीं है और पीडीए के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे अखिलेश यादव के खिलाफ ये लोग घटिया मानसिकता जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष के ऐलान केसाथ प्रयागराज में भाकियू का किसान महाकुंभ संपन्न

धरने का संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। धरने पर महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव विनय पाल, चौधरी इलम सिंह गुर्जर और ब्रजराज सैनी के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सत्येंद्र सैनी, सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह पवार, आमिर कासिम एडवोकेट, पवन बंसल, सैयद अली अब्बास काजमी, साजिद हसन, जसवीर वाल्मीकि, डॉ. अविनाश कपिल, सादिक चौहान, अकरम खान, सत्यवीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा, हिमानी सिंह, राशिद मलिक, सभासद सत्तार मंसूरी, हसीब राणा, नौशाद कुरेशी, शहजाद चीकू सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएफसी रेलवे लाइन से सिग्नल केबिल चोरी, थम गये मालगाड़ियों के पहियेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा ले जाने वाला ड्राईवर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संघर्ष के ऐलान केसाथ प्रयागराज में भाकियू का किसान महाकुंभ संपन्नजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »