एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नन्हें मुन्ने बच्चों ने सवेरे हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल प्रदान करते हुए आभार जताया तो वहीं विद्यालय परिवार की ओर से कर्मचारियों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने करते हुए विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह प्राइमरी विंग में छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय में अपने परिश्रम से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सभी सहायक कर्मचारियों को हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल देकर आभार प्रकट करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया। छोटे बच्चों के हाथों यह सम्मान पाकर कर्मचारी भावुक और प्रसन्न नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  जांच के डर से डीलर ने रात के अंधेरे में खाद्यान्न को ठिकाने लगवाया


श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण-प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि परिश्रम ही महान बनाता है। ईमानदारी और परिश्रम से ही हम जीवन में सफलता अर्जित करते हैं, आज ऐसे अनेक महापुरुषों का जीवन दर्शन हमारे सामने हैं, जिन्होंने एक श्रमिक के रूप में जीवन शुरू किया और वो उच्च पदों तक पहुंचे और देश व दुनिया में एक विशेषता स्थान हासिल कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने। कहा कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का हमें सम्मान करना चाहिए। यह मई दिवस उन श्रमिकों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने की सीख देता है, जिनका परिश्रम हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहता है। वो हमारे घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय या अन्य किसी भी स्थल पर सहयोगी के रूप में नजर आते हैं। इनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण के साथ हमें भी सुख-दुख बांटना चाहिए। अंत में उन्होंने विद्यालय के समस्त सहायक कर्मचारियों के द्वारा विद्यालय परिवार के लिए दिए जा रहे सहयोग और परिश्रम की सराहना करते हुए उनको उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का भी प्रशंसनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसान

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद विनोद

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »