सिपाही की मौत से विधायक राजपाल बालियान के गांव में शोक का माहौल

मुजफ्फरनगर। रालोद विधानमंडल दल के नेता और बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान के पैतृक गांव गढ़ी नौआबाद में शोक का वातावरण बना नजर आया। गांव निवासी एक सिपाही की हादसे में मौत के बाद रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पूरा गांव ही उमड़ा नजर आया।

बता दें कि गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हिमांशु की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हिमांशु सिंह पुत्र विजयपाल सिंह मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढी नौआबाद का रहने वाले थे। हादसे की यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब हिमांशु अपनी अपाचे बाइक संख्या यूपी 17 10247 से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था। इसी बीच मेरठ जनपद के अन्तर्गत जानी गंग नहर के चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण वो बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये और हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिवार को घटना की जानकारी दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। रविवार को सुबह मेरठ पुलिस लाइन से हिमांशु का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन ने गांव गढी नौआबाद में दिवंगत सिपाही हिमांशु का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। यहां गारद सम्मान के साथ सिपाही हिमांशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

भौराकलां पुलिस ने बताया कि शनिवार रात गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में ग्राम गढ़ी नौआबाद निवासी सिपाही हिमांशु की मौत हो गई थी। किसी अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मारी थी। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, जिलापंचायत सदस्य अंकित बालियान और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी। सीओ फुगाना )षिका सिंह, थानाध्यक्ष भौंराकला पवन कुमार पुलिस गारद के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तंबाकू देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »