ये बजट आर्थिक विकास और जनकल्याण को देगा नई दिशाः कपिल देव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह देश के समग्र विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, मध्यम वर्ग, युवाओं और उद्योगों के लिए लाभकारी है। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करना, मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक की आय पर कर राहत देना, और स्टार्टअप व अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देना आर्थिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा।

इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

उन्होंने बजट कहा कि बजट में एमएसएमई के लिए वर्गीकरण मानदंड में संशोधन तथा 5 लाख रुपये तक के क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था से राज्य के लाखों छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। आईआईटी में 6,500 और विद्यार्थियों के लिए अवसंरचना के सृजन का प्रस्ताव तथा शिक्षा हेतु एआई में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना, राज्य के छात्रों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करेगा। अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं की स्थापना और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने में सहायता मिलेगी। राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को वैश्विक मानकों पर कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। भारतीय भाषा पुस्तक योजना के अंतर्गत डिजिटल पुस्तकें प्रदान करने से छात्रों में मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन


मंत्री कपिल देव ने कहा कि बजट से पारंपरिक उद्योगों, शिक्षा, तकनीकी विकास, सुरक्षा सुधार, सामाजिक न्याय और कृकृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, शैक्षिक सुधार होंगे, कृषि और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रशासनिक सुधारों को गति मिलेगी। यह बजट श्रेष्ठ भारत की नींव रखेगा और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस संग

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने

Read More »