अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना और डॉट (दूरसंचार विभाग) टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर 5 जून 2025 को बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड लेकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे।

एसएसपी संजय वर्मा ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए जानकारी दी कि यह गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों के भोलेभाले लोगों को गुमराह कर उनके नाम पर सिम कार्ड जारी करवाता था और उन्हें विदेशी कॉल्स के लिए वाईओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के रूप में उपयोग करता था। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही वाईओआईपी तकनीक से विदेशी कॉल्स भारतीय मोबाइल नंबरों पर लोकल कॉल के रूप में दिखती थीं। इससे कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रहती थी और कॉल ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो जाता था। साथ ही, भारत सरकार को मिलने वाला अंतरराष्ट्रीय कॉल टैक्स भी नहीं चुकाया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी विदेशी साइबर अपराधियों से जुड़कर उनके लिए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। इसके बदले में उन्हें न्ैक्ज् (विदेशी मुद्रा) में क्रिप्टोकरेंसी द्वारा भुगतान किया जाता था, जिसे वे भारतीय रुपये में एक्सचेंज कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी मोसीन पुत्र मंगत निवासी ग्राम काजीखेड़ा, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उम्ररू 36 वर्ष), सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी ग्राम कम्हेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर (उम्ररू 31 वर्ष),मोहम्मद फिरोज पुत्र कमरुद्दीन दृ निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह, गली नं. 11, थाना मवाना, मेरठ (उम्ररू 26 वर्ष) के रहने वाले है। कब्जे से 3 डेस्क बॉक्स,4 वाई फाई राउटर,7 मोबाइल फोन (3 एंड्रॉयड, 4 कीपैड), 40 सिम कार्ड,1 लैपटॉप,अन्य उपकरण बरामद हुए है। कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह और दूरसंचार विभाग मेरठ के सहायक निदेशक अनुराग द्विवेदी तथा प्रवीण जैन समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों और डॉट अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहरामजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »