अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचे

मुजफ्फरनगर। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति को धनराशि दोगुनी करने का लालच देकर तीस हजार रुपये की नगदी ठगने वाली घटना का खुलासा करते हुए खतौली पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह, कार और नगदी बरामद की है।

एसपी सिटी सत्यनारयण प्रजापत ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार को खतौली पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 शातिर टप्पेबाज बदमाशों को रेलवे स्टेशन के मैन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 12,100 रूपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 कोरोला कार बरामद किए गए है।

गिरफ्तार बदमाशों में अमरजीत झा पुत्र लल्लन झा निवासी ग्राम करहेडा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम बेहटा बैनीपट्टी जिला मधुबनी बिहार, नवीन उर्फ लक्की पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी भोपरा थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद और योगेश पुत्र महावीर निवासी नादरमई थाना अमापुर जिला कासगंज शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि 17 सितम्बर को श्यामकिशोर पुत्र पृथ्वी सिहं निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली द्वारा लिखित तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया गया था कि वह बैंक में पैसा जमा करने गये तभी अज्ञात ठगों के द्वारा उन्हे धोखाधड़ी से रूमाल में लपेटकर कागज की गड्डी दी और उनसे 30 हजार रूपये लेकर फरार हो गये। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित

एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ठगों द्वारा बताया गया कि हम लोग बैंक में बाउचर से पैसा जमा करने वाले सीधे-सादे व वृ( लोगों को चिन्हित करते हैं तथा उनसे कहते हैं कि हमारे पास पैन कार्ड नही है हमारे पैसे भी जमा कर दो। लोंगो को ज्यादा पैसे का लालच देकर उन्हंे अपने झांसे में लेते हैं तथा कागज की गड्डी को रूमाल में लपेटकर लोगों को देते हैं तथा धोखाधड़ी से उनसे बैंक में जमा कराने हेतु लाये गये कम रूपये लेकर फरार हो जाते हैं। बताया कि इनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों में इसी प्रकार की टप्पेबाजी की घटनाएं की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, आकाश शर्मा और पंकज चौधरी, हैड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, कांस्टेबल निरोत्तम, अलीम, शौबीर, सतेन्द्र, अजीत सिहं और योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंती

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंगल बाजार में गरीब महिलाओं पर चला पुलिसिया लठ का जोरजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »