24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंती

 देवबन्द में गुरुवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जन्म जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जैन जैन मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और जैन समाज ने नगर में भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया। पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर सारगवाड़ा से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरा , श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान , हनुमान चौक , मेन बाजार , एमबीडी चौक होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ पहुंची। जहां जैन समाज के पुरुषों द्वारा शुद्ध वस्त्र पहनकर सुबह नित्य नियम पूजन , श्री जी का सहस्त्र कलशो से अभिषेक एवं भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की गई। श्री दिगंबर जैन मंदिर सारगवाड़ा में हुई बोलियो में भगवान का ख्वासी बनने का सौभाग्य श्री महिपाल अजय कुमार जैन , दाय इंद्र व बाय इंद्र की बोली श्री महेश चंद अजय कुमार जैन (बजाज) , श्री अनुज कुमार लक्ष्य जैन और खजांची की बोली श्री महिपाल मुकेश कुमार जैन (बजाज) ने प्राप्त की। बाल ब्रह्मचारी अब भैया जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर स्वामी का संदेश ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत का पालन करने वाला जैन धर्म है। भगवान महावीर का प्रकृति से गहरा संबंध रहा था।

उन्होंने जंगल में जीव-जंतु ही नहीं वरन् पेड़-पौधों के बीच रह कर अपनी साधना की थी तथा ऋजुपालिका नदी के किनारे एक शाल के पेड़ के नीचे ही उन्हें आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) की प्राप्ति हुई थी। जैन धर्म की पवित्र पुस्तकों (आगमों) में न केवल जीव-जंतु बल्कि पेड़-पौधों पर दया करने का उपदेश दिया गया है। पृथ्वी (मिट्टी), जल, वायु, वनस्पति और अग्नि सभी में जीवन है। इन सभी को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए तथा इन्हें नष्ट होने से बचाना चाहिए। जैन धर्म में प्रकृति के उपभोग की बजाय उपयोग करने का उपदेश दिया गया है। पालकी यात्रा में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष मोनी जैन , महामंत्री शुभम जैन , कोषाध्यक्ष मनोज जैन (पिल्लू) , सुदेश जैन , अतुल जैन , अंकित जैन , प्रतिक जैन , ऋषभ जैन , हर्षित जैन , अर्चना जैन , चन्दन जैन , सुनिता जैन , सविता जैन , शिल्पी जैन , सपना जैन , संगिता जैन सहित समस्त जैन समाज मौजूद रहा

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़ेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »