मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए न्यू मंडी स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर नाला पटरी पर बने नगर पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्ष्ी स्वरूप ने यहां पर सभासदों, भाजपा नेताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधा रोपण करते हुए पालिका के हरित शहर अभियान में सहयोग की अपील की।


यूपी सरकार द्वारा एक जुलाई से प्रारम्भ किये गये वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी में रेलवे स्टेशन नाला पटरी पार्क में स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष प्रकृति का आशीर्वाद हैं और माँ के नाम पेड़ अभियान एक भावनात्मक पहल है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि हमें अपने मूल्यों और रिश्तों की अहमियत भी याद दिलाता है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अभियान ना केवल वृक्षारोपण तक सीमित रहेगा, बल्कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्थानीय नागरिकों और कार्यकतार्ओं द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने नई मंडी मंडल उपाध्यक्ष विपुल भटनागर के द्वारा पालिका और जिले के अन्य प्रमुख समाजसेवियों के सहयोग से बनवाये गये पार्क की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हंगामा-एक्टिवा सवार ने कांवड़ की खंडित, बस रोककर धरने पर बैठा चालक


कार्यक्रम में सभासद प्रशांत गौतम, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, आशुतोष गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी की न्यू मंडी इकाई के मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से प्रयासरत रहेंगे और कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएम

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  चंदन चैहान के प्रयास लाए रंग, बिजनौर में होली से पहले

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »