MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इच्छामृत्यु मांगने वाले सुमित सैनी नामक युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमित ने पहले डीएम कार्यालय में इच्छामृत्यु की गुहार लगाई थी आरोप है कि उसकी पत्नी शादी से पहले एक युवक से प्रेम करती थी और शादी के बाद भी प्रताड़ित करती रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर इच्छामृत्यु की मांग करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात हालत बिगड़ने पर युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही युवक डीएम कार्यालय पर इच्छा मृत्यु की मांग करने पहुंचा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सुमित सैनी पुत्र रामकुमार सैनी से देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अपने कमरे में बदहवास हालत में पड़े मिलने पर स्वजन सुमित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--डंडा मारकर लूट करने वाले आठ शातिर दबोचे

पीड़ित युवक के भाई अमित सैनी से बताया कि रात लगभग 10 बजे से सुमित अपने कमरे में ही था, जिसे खाना खाने के लिए आवाज दी तो वह नहीं नहीं बोला। वह लोग कमरे में पहुंचे तो सुमित बेहोश पड़ा था, जिसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे। बता दें कि सोमवार को सुमित ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की थी। वह एक बैनर लेकर पहुंचा था, जिसमें पत्नी का फोटो भी लगाया था। उसने बताया था कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी और छह माह पूर्व पत्नी मारपीट कर मायके चली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आधी रात हुआ अंतिम संस्कार

लाने के लिए पंचायत की तो सब के सामने उसे भला बुरा कहते हुए उसकी छवि धूमिल की और साथ जाने से इनकार कर दिया। वह गुंडे भेजकर उसे पिटवाती भी है। इस कारण वहना नहीं चाहता। पुलिस ने उसे समझाकर वापस घर भेज दिया था। आरोप लगाया था कि शादी के बाद पता चला कि शादी से पहले पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध था। उसकी बगैर इच्छा के शादी कराई गई। इस पर भी वह समझौता करने को तैयार था, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी से लगातार बात करती और मिलती रही। विरोध करने पर प्रताड़ित करने लगी। अपने मायके जाने के दौरान तीन लाख रुपये और जेवर भी ले गई।

इसे भी पढ़ें:  वन नेशन वन एमएसपी नीति लागू करें सरकारः धर्मेंद्र मलिक

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आधी रात

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »