पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा

अमेठी- पिता की अस्थि विसर्जन करने से पहले गंगा में नहाते समय दो भाई व भतीजा डूब गए। तीनों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया। यूपी के अमेठी के एक परिवार के लोग रविवार की सुबह पिता की अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला गांगा घाट गए थे। वहां अस्थि विसर्जन से पहले स्नान करते समय दो भाई और भतीजा डूब गए। जब तक स्थानीय गोताखोर और नाविकों ने उन्हें निकाला, उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मामला जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव का है। गांव निवासी रामकिशोर कौशल का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गडरियाडीह में किया गया। रविवार की सुबह करीब 7 बजे बेटे चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल व चंद्र प्रकाश और नाती विधिचंद्र कौशल, बालचंद्र कौशल, धरमचंद्र कौशल व भतीजा अनिल कौशल प्रपौत्र आयुष कौशल और अर्यांश संग निजी वाहन से अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट गए थे।

इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »