पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वाल्मीकि समाज के नेता सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों के साथ अधिशासी अधिकारी से मिले और निस्तारण की मांग करते हुए नियमित कर्मियों की भांति ही संविदा सफाई कर्मचारियों के लिए भी वर्दी मद में नगद भुगतान कराये जाने की मांग की है।

मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उटवाल और पूर्व महामंत्री मदनलाल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग टाउनहाल पहुंचकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और उनको संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बंध में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों को भी नियमित कर्मियों की भांति ही वर्दी मद में तय धनराशि का नगद भुगतान किये जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि नियमित सफाई कर्मियों को प्रति वर्ष ठण्डी तथा एक वर्ष के अंतराल पर गरम वर्दी दिये जाने का प्रावधान है और उनको इसका लाभ भी दिया जा रहा है, लेकिन संविदा सफाई कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर शहर में छाया अंधेरा

दावा किया गया कि शासन द्वारा साल 2021 में संविदा कर्मियों को भी वर्दी मद का लाभ दिये जाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी उनको वर्दी मद का पैसा नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। जबकि खतौली नगर पालिका परिषद् में संविदा सफाई कर्मियों को इसका लाभ शासनादेश के अनुसार कर दिया गया है। ज्ञापन में नेताओं ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों को दो गरम, तीन ठण्डी और तीन बरसाती वर्दी का भुगतान पालिका प्रशासन पर लम्बित चल रहा है, जिनका नगद भुगतान कराने की मांग ईओ से करते हुए ज्ञापन के साथ शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि इस सम्बंध में प्रभारी एनएसए योगेश कुमार को कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। शासनादेश है तो संविदा कर्मियों को भी वर्दी मद में लम्बित भुगतान कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजेश उटवाल, मदनलाल, राजकुमार, राजेश कुमार, दीपक, अशोक कुमार और सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-युवक को चोर समझकर पीटा, मौत के बाद तनाव

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »