संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य समाज रोड पर स्थित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों पर हिंदू बस्ती में खुलने वाले रास्ते पर कब्जा कर इसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिंदू मोर्चा ने आंदोलन छेड़ रखा है, इसके लिए डीएम और सीएम से गुहार लगाने के बाद हिंदूवादी नेताओं ने योगी सरकार के मंत्री कपिल देव से भी मदद मांगी और अब योगी सरकार में ही रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस्लामिया का अवैध कब्जा ढहाकर वहां से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार का व्यापारी नेताओं ने किया अभिनंदन

इस्लामिया इंटर कालेज प्रबंध कमेटी द्वारा हिंदू बस्ती में जाने वाले सार्वजनिक मार्ग को कथित रूप से कब्जा कर बंद करने प्रकरण में संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का घेराव कर ज्ञापन दिया। हिंदू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी रास्ते व सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए, इसके बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। हिंदू नेताओं ने अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि 18 फरवरी तक यदि प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता समाज को साथ लेकर स्वयं उस कब्जे को हटाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी, ललित माहेश्वरी विश्व हिंदू परिषद, लोकेश सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, गौतम कुमार, अनुराग माहेश्वरी, कमलदीप, राजकुमार, आशीष शर्मा, सचिन कपूर, सनी बत्रा, अजय चौधरी, राजपाल प्रजापति, हरवीर सिंह आर्य और पंकज गर्ग आदि हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Also Read This

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एसएसपी संजय कुमार का व्यापारी नेताओं ने किया अभिनंदनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »