छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

मुजफ्फरनगर। शामली जनपद के एक गांव की निवासी छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक सम्बंध का दबाव बनाने के मामले में शनिवार को सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कॉलेज में पहुंचकर आक्रोश जताया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान और समाजसेवी विकास बालियान सहित दर्जनों लोग छोटूराम डिग्री कॉलेज गये। उनके साथ एक छात्रा भी थी। उन्होंने प्राचार्या से मिलकर पहले तो छात्रा के मानसिक उत्पीड़न को लेकर शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामा होने की सूचना पर पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और फिर सीओ सिटी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे। यहां लोगों कोे समझाने का पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस के सामने भी छात्रा के शोषण की आवाज उठाते हुए हंगामा जारी रखा।

पीड़ित छात्रा ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि कॉलेज में मशरूम कल्टीवेशन की शिक्षा देने वाले शिक्षक डॉ. दुष्यंत कुमार उसको परेशान कर रहे हैं। वो लगातार उसके साथ अश्लील बातें करते हैं, कॉलेज आती हूं तो वो अपने पास बुलाने के लिए तरह तरह से दबाव बनाते हैं, घर जाने पर वो आधी रात तक भी वीडियो कॉलेज और मैसेज करते हैं, व्हाटसएप चैट करते हुए गंदी बातें करते हैं। उसने विरोध किया तो उसको परीक्षा में फेल कराने की धमकी दी गई। कई बार अपने कमरे पर आने के लिए कहा और शारीरिक सम्बंध के लिए दबाव बनाया गया। उसने कहा कि वो तो इस साल अपनी शिक्षा पूर्ण कर कॉलेज से जा रही हैं, लेकिन आगे दूसरी छात्राओं का शोषण न हो, इसलिए वो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही चाहती हैं। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि शामली जनपद के एक गांव की छात्रा छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रही है। छात्रा ने एक शिक्षक डॉ. दुष्यंत कुमार पर अश्लील हरकतें करते हुए उसका मानसिक शोषण करने के आरोप लगाये हैं। कॉलेज में ही छात्रा ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।  

इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने पुरकाजी पहुंचकर जनता को दिया संदेश

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने एथलेटिक्स को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »