शामली के युवक का हरियाणा में कत्ल पर हंगामा

शामली। शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में रविवार की शाम कांधला निवासी दो सगे भाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शादी समारोह में काम करने के बाद देर रात पानीपत के रास्ते कैराना आ रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कांस्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। कैटरिंग संचालक भाई विजय को हिरासत में ले लिया, दूसरे भाई अजय को चौकी में बंद कर दिया। सोमवार को सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चोकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों ने सनौली चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर हंगामा किया।

कांधला के शेखजादगान निवासी अजय और विजय दो भाई शादी में कैटरिंग का काम करते थे। रविवार शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों टेंपो में सवार थे। हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कांस्टेबल ने उनको टेंपों से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस चौकी से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों ने उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया तथा दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अजय ने बताया कि पुलिस कर्मी उनको चौकी ले गए और उसे सनौली पुलिस चौकी पर बंद कर दिया, जबकि उसका भाई उसे वहां पर नजर नहीं आया। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिसकर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया तथा उससे भी छोड़ने के नाम पर रुपये लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात अजय को चौकी में बंद रखा गया, इस बीच विजय का पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

सोमवार सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास ही यमुना पुल से नीचे विजय का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस बीच परिजनों को सूचना मिली तो उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये। सनौली पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कांधला के लोगों ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर सनौली पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। इन लोगों की मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत मामला दर्ज होना चाहिए। वरना वह अधिकारियों के कार्यालय पर भी धरना देने को बाध्य होंगे। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो हंगामा हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदनबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदनपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »