वैश्य सभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा मंगलवार को समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और प्रतिभाशाली युवाओं को अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना चाहिए। समाज और देश के योगदान में वैश्य समाज के योगदान को भी सभी के सामने रखा गया।

वैश्य सभा द्वारा आयोजित वैश्य मेधावी छात्र- छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन मंगलवार को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। यहां पर वैश्य समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के उत्कृष्ट प्रतिभा वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गोयल, राजकुमार, अशोक तायल, डॉ. एमके बंसल, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबु( लोगों ने बच्चों को बधाई दी और वैश्य सभा के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने महाराजा अग्रसैन भवन में वैश्य मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह में सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज यहां पर इस वर्ष हाईस्कूल और इण्टरमीएिट की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से पास होने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, साथ ही वैश्य सभा ने सिविल सर्विस, सीए, पीसीएस जे आदि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में चयनित बच्चों को भी सम्मान दिया है। समारोह में करीब 300 बच्चों को सम्मानित किया गया है। अध्यक्षता सत्यप्रकाश मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कंसल, योगेश सिंघल भगत, अजय सिंहल, संजय गुप्ता, मित्रसेन अग्रवाल, संजीव गोयल, जनार्दन स्वरूप, दिनेश बंसल, अनिल तायल और अजय गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »