रोजगार बचाने पर वेंडरों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल के बाहर से बंद किए गए चाट बाजार के वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान दिए जाने और समस्या को समाधान तक ले जाने के लिए शुक्रवार को सभी प्रभावित वेंडरों ने सुबह पटेलनगर स्थित नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ मांग भी उनके सामने रखते हुए सहयोग मांगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका की बात का मान रखने के लिए वो खुद उनकी आभारी हैं और नये चाट बाजार को विकसित करने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने में पालिका प्रशासन उनके साथ है।

पालिका प्रशासन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में टाउनहाल के बाहर लगने वाले चाट बाजार को खत्म करने के बाद से ही लगातार विवाद की स्थिति बनी थी। चाट बाजार संघ के बैनर पर प्रभावित वेंडरों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया था, लेकिन अब इसका सुखद समाधान हो गया है और पालिका के द्वारा वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान साईं धाम मंदिर के सामने उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही बेमियादी धरना भी खत्म हो गया।

शुक्रवार को सभी प्रभावित वेंडरों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और पुष्प सौंपकर उनका सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ईश कौशल, अंकित कश्यप ने बताया कि पहले ही दिन से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनके मामले में गंभीरता दिखाई और बातचीत का क्रम शुरू कराकर इसको समाधान तक पहंुचाने का काम किया। रोजगार बचाने के लिए उनके सहयोग के प्रति ही हम उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त करने के लिए आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायल

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रोजगार सृजन और भाजपा की सबका साथ, सबका विकास एवं सभी को रोजगार की नीति पर हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसी को बेरोजगार करना नहीं रहा है। चाट बाजार बंद होने के बाद प्रभावित वेंडरों को बेहतर रोजगार का अवसर और व्यवस्था देने के लिए हमने पहले ही दिन से काम किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को हमने वेंडरों के साथ बातचीत कर समाधान तलाशने के लिए कहा और शहर के दूसरे स्थान विकल्प के रूप में प्रस्तावित किये गये। इसमें हमने कुछ भी जबरदस्ती थोपने का काम नहीं किया, बल्कि वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान चुनने का अधिकार दिया गया।

हम आज आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचे। यहां जो भी समस्या या मांग वेंडरों ने रखी है, उनके अनुसार ही पालिका साईं धाम के सामने नया चाट बजार बनाने के लिए प्रयासरत है। वहां पयेजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी करेंगे। इसके लिए ईओ को निर्देशित कर दिया गया है। एक मई से नया चाट बाजार शुरू कराने का लक्ष्य लेकर हम व्यवस्था बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाट बाजार में स्वच्छता के लिए उनको डस्टबिन रखने होंगे और सफाई का वो ध्यान रखेंगे। सभी वेंडरों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, प्रशांत कुमार, नौशाद खां, हसीब राणा के अलावा वेंडर राजेन्द्र सैनी, ईश कौशल, अंकित कश्यप, रजत सैनी, संजय कुमार, रवि कुमार, करण कुमार, सचिन, राजपाल, पंकज, कृष कुमार, अभिषेक, सूरज, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कर्मयोगी हरबंस लाल गोयल के सेवा समर्पण को किया नमन

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  11वां अंतर्राष्ट्रीय

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  किसान हित में हम राकेश टिकैत के

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीदफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनमानस में स्वास्थ्य और संतुलन का जागरणः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »