MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर चल रहे अंादोलन की कड़ी में जनपद में अधिवक्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी कामबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान कचहरी और तहसील में कामकाज नहीं हेाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी जिला एवं सिविल बार संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पुरजोर मांग की गई।

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली घटना है, जब किसी न्यायालय परिसर में पुलिस पहुंची और पुलिस कर्मियों ने कोर्ट रूम के बाहर ही अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में अवमानना का मामला सिर्फ अधिवक्ताओं पर ही लागू नहीं होता। जिला जज पर भी अवमानना का केस किया जाए और इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कोर्ट परिसर में पहुंची पुलिस को किसने बुलाया था। यदि पुलिस बिना लिखित आदेश के पहुंची तो गाजियाबाद के पुलिस विभाग के आला अफसरों पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि इस संघर्ष में समस्त अधिवक्ता साथ हैं और एकजुट हैं, जब तक गाजियाबाद के प्रकरण में वकीलों को न्याय नहीं मिल जाता, हम संघर्ष को जारी रखेंगे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की मांग भी उठाई। बता दें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज और वकीलों के बीच केस की सुनवाई के दौरान झड़प हुई थी। इस दौरान वहां पर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस कर्मियों ने बल का प्रयोग किया था। इस घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया और वेस्ट यूपी के सभी जनपदों के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी हड़ताल पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

आज दूसरे दिन के प्रदर्शन के दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह मलिक, जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद्र मलिक, सिविल बार महासचिव अशोक कुशवाहा, अशोक चौहान, अनिल जिंदल, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, डा. मीरा सक्सेना, ओमकार तोमर, प्रवीण कुमार खोखर, सौरभ पंवार, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं तहसील सदर में भी अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल होने के कारण वहां कामकाज ठप रहा। दो दिनों से सम्पत्ति रजिस्ट्री नहीं होने से लोग परेशान नजर आये। काफी संख्या में लोग तहसील में पहुंचे और हड़ताल की जानकारी होने पर वापस लौटना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज: पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या,

Read More »