बस्ती- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के धमकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। 11 सेकंड के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सनातन धर्म सर्वोपरि नामक वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हैं। इस ग्रुप में 533 सदस्य हैं। उसी ग्रुप के एक सदस्य, जो ग्रुप एडमिन भी है, ने एक वीडियो डाला, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहा है कि योगी को बम से उड़ा दूंगा।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्याजनसंपर्क अभियान के





