MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृत

मुजफ्फरनगर। शहर के लद्दावाला में करीब तीन दशक से बंद एक मूर्तिविहीन मंदिर को जागृत कराने के बाद गुरूवार को बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सैंकड़ों लोगों के साथ मीरापुर क्षेत्र में मुस्लिम आबादी के बीच बंद पड़े एक प्राचीन शिव मंदिर में हवन पूजन करते हुए मंदिर का पुनःजागरण किया। इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में मंदिर में हवन-पूजन और जीर्णाे(ार कार्य किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार और सीओ यतेंद्र सिंह नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

बता दें कि मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क में स्थित करीब 600 साल पुराना शिव मंदिर वर्षों से वीरान पड़ा होन की खबर पिछले दिनों मीडिया की सुर्खियों में आई थी। यह मंदिर घनी मुस्लिम आबादी के बीच होने के कारण यहां पर पूजा पाठ बंद हो गया था। इस मंदिर के बंद होने की खबरों पर स्वामी यशवीर महाराज ने आगे आकर हिंदूवादी संगठनों को जोड़कर इसको जागृत कराने का ऐलान किया था। गुरूवार को स्वामी यशवीर महाराज सैंकड़ों लोगों के साथ पूर्व घोषणा के अनुसार स्वामी यशवीर महाराज मीरापुर पहुंचे और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर हवन किया तथा पूजा अर्चना करते हुए मंदिर का पुनःजागरण किया।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से 46.88 लाख रुपये वसूली की तैयारी

मंदिर के पुनः खुलने से श्र(ालुओं में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर कई वर्षों से बंद पड़ा था और इसकी देखरेख भी नहीं हो रही थी। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान स्वामी यशवीर महाराज ने प्रवचन भी दिया और मंदिर के जीर्णाे(ार को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि यह मंदिर गांव की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके पुनर्निर्माण और नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व होने के बावजूद, यह लंबे समय से उपेक्षित था। इसकी स्थापना 600 साल पहले की बताई ग्ई है। बताया जाता है कि पहले इस क्षेत्र में ब्राह्मण परिवार निवास करते थे, लेकिन समय के साथ मुस्लिम आबादी बढ़ने लगी। वर्ष 1989 में ब्राह्मण परिवारों ने यहां से पलायन कर लिया, जिसके बाद मंदिर बंद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दुस्साहस-एसपी सिटी पर काली स्कार्पियां चढ़ाने का प्रयास करने वाले चारों दोस्त गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर

Read More »