लाइनमैन की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में कार्य करते समय अचानक लाइन खोल दिये जाने से करंट लगने से झुलसे लाइनमैन की आखिरकार उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई तहरीर पर जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। लाइनमैन की मौत की खबर देर रात गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ धरना प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सांसद हरेन्द्र मलिक भी धरने पर पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजा दिये जाने की मांग की। विद्युत अफसरों ने मौके पर जाकर भरोसा दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई

चरथावल ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में कई दिन पहले करंट लगने से झुलसे लाइनमैन नफीस राव की उपचार के दौरान आज मौत हो गई, जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। देर सांसद हरेंद्र मलिक खुद धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। सांसद हरेंद्र मलिक की अधिकारियों से वार्ता के बाद सांसद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मृतक लाइनमैन के परिवार से एक व्यक्ति को बिजली विभाग की ओर से संविदा की नौकरी दी जाएगी और 7.50 लाख रुपए का मुआवजा व अन्य कई मुआवजे मृतक परिवार को दिए जाएंगे। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में मृतक परिवार के साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद प्रशासन की ओर से दिलवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

Also Read This

धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

Read More »

प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन नन्दोत्सव की गूंज, कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Read More »

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »